आज 1 अप्रैल से शुरू हो गया डिजिटल जनगणना का पहला चरण। घर-घर जाएंगे जनगणना के कर्मचारी। देनी होगी आपको ये जानकारियां। 33 सवालों का जवाब देने हो जाओ तैयार

आज 1 अप्रैल से शुरू हो गया डिजिटल जनगणना का पहला चरण। घर-घर जाएंगे जनगणना के कर्मचारी। देनी होगी आपको ये जानकारियां। 33 सवालों का जवाब देने हो जाओ तैयार kshititech

आज 1 अप्रैल से शुरू हो गया डिजिटल जनगणना का पहला चरण। घर-घर जाएंगे जनगणना के कर्मचारी। देनी होगी आपको ये जानकारियां

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पूरे भारत देश में डिजिटल जनगणना का पहला चरण आज 01 अप्रैल से प्रारंभ हो गया। तथा जनगणना के कर्मचारी जहां घर-घर जाकर लोगों से जानकारी एकत्र कर रहे हैं। तो वहीं आम नागरिकों को जनगणना को निर्धारित प्रपत्र के अनुसार जानकारियां देनी होगी।पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच होगा।हर राज्यों को 30 दिनों में पूरा करना होगा काम।15 दिन पहले लोगों को खुद जानकारी भरने का विकल्प।पहले 2021 में होनी थी, कोरोना के कारण टल गई।इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी।30 लाख कर्मचारी मोबाइल ऐप से डेटा इकट्ठा करेंगे।जाति से जुड़ा डेटा भी डिजिटल तरीके से इकट्ठा होगा।आजादी के बाद पहली बार जाति आधारित गणना हो रही।जनगणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल- भवन संख्या (नगरपालिका/स्थानीय निकाय/जनगणना संख्या)।जनगणना मकान संख्या।।मकान के फर्श का प्रमुख निर्माण मैटेरियल।मकान की दीवार का प्रमुख निर्माण मैटेरियल।मकान की छत का प्रमुख निर्माण मैटेरियल।मकान का उपयोग (रहने/व्यवसाय आदि)।मकान की स्थिति।परिवार संख्या।परिवार में सामान्यतः रहने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या।परिवार के मुखिया का नाम।परिवार के मुखिया का लिंगक्या मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य वर्ग से है।स्वामित्व की स्थिति (खुद का/किराए का आदि)।परिवार के पास केवल उपयोग में आने वाले कमरों की संख्या।परिवार में रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या।पीने के पानी का मुख्य स्रोत। पीने के पानी की उपलब्धता।रोशनी का मुख्य स्रोत।शौचालय की उपलब्धताशौचालय का प्रकार।गंदे पानी की निकासी व्यवस्था।स्नान सुविधा की उपलब्धता।रसोईघर और LPG/PNG कनेक्शन की उपलब्धता।खाना पकाने में उपयोग होने वाला मुख्य ईंधन।रेडियो/ट्रांजिस्टर की उपलब्धता।टेलीविजन की उपलब्धता।इंटरनेट की सुविधालैपटॉप/कंप्यूटर की उपलब्धताटेलीफोन/मोबाइल/स्मार्टफोन की उपलब्धता।साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड की उपलब्धता।कार/जीप/वैन की उपलब्धता।परिवार में मुख्य रूप से खाया जाने वाला अनाज।मोबाइल नंबर (जनगणना से संबंधित संपर्क हेतु) प्रमुख है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading