30 मार्च को महावीर जयंती पर नैला में भव्य शोभायात्रा एवं कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।श्री नागपुर प्रांतीय दिगम्बर जैन खंडेलवाल महिला प्रकोष्ठ जोन 5 द्वारा फल, सेव बूंदी का किया गया वितरण



30 मार्च को महावीर जयंती पर नैला में भव्य शोभायात्रा एवं कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।श्री नागपुर प्रांतीय दिगम्बर जैन खंडेलवाल महिला प्रकोष्ठ जोन 5 द्वारा फल, सेव बूंदी का किया गया वितरण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर, नैला में भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।प्रातः 8 बजे मूलनायक भगवान महावीर स्वामी की अष्टधातु प्रतिमा को नवीन पालकी में विराजमान कर बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर स्टेशन चौक, अग्रसेन मार्ग होते हुए नेताजी सुभाष चौक, जांजगीर तक पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने अपने घरों के सामने आरती कर श्रीफल अर्पित किया।शोभायात्रा के मंदिर वापस पहुंचने पर भगवान महावीर स्वामी को पांडुक शिला में विराजमान कर अभिषेक, शांति धारा एवं पूजन संपन्न कराया गया। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य डॉ. पी.सी. जैन, विकास पाटनी, यंत्र कुमार, धीरज कुमार एवं रवि अजमेरा परिवार को प्राप्त हुआ। वहीं शांति धारा का सौभाग्य रमेश कुमार, सुमित कुमार एवं सुरेश कुमार (गोधा परिवार, बम्हनीडीह) को मिला। आरती का सौभाग्य श्रीमती लक्ष्मी जैन तथा पालना झुलाने का सौभाग्य दिनेश जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम उपरांत मारवाड़ी धर्मशाला, नैला में वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। जैन समाज द्वारा फल एवं सेव-बूंदी का वितरण किया गया तथा गौशाला में गौ माता को गुड़ खिलाकर प्रभावना की गई।रात्रि में जबलपुर से आए संगीतकारों द्वारा संगीत मय आरती, 48 दीपक प्रज्वलन, भक्तामर पाठ, णमोकार चालीसा एवं भजन संध्या का आयोजन जैन मंदिर के प्रवचन हॉल में किया गया।इस महोत्सव में नैला, जांजगीर, चांपा, शक्ति एवं बम्हनीडीह के जैन समाज के सभी परिवारों ने सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजन के दौरान “जियो और जीने दो” एवं अहिंसा परमो धर्म” का संदेश देते हुए विश्व शांति की कामना की गई। रात्रि में जबलपुर से आए संगीतकारों द्वारा संगीत मय आरती, 48 दीपक प्रज्वलन, भक्तामर पाठ, णमोकार चालीसा एवं भजन संध्या का आयोजन जैन मंदिर के प्रवचन हॉल में किया गया।इस महोत्सव में नैला, जांजगीर, चांपा, शक्ति एवं बम्हनीडीह के जैन समाज के सभी परिवारों ने सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजन के दौरान “जियो और जीने दो” एवंअहिंसा परमो धर्म” का संदेश देते हुए विश्व शांति की कामना की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन समाज नैला के सभी सदस्यों सहित धीरज अजमेरा, अमित अजमेरा, सौरभ लुहाड़िया, निशांत खिलोसिया, सुरेश लुहाड़िया, विदित, मोंटी, विराज, प्रेरित जैन, हर्ष पाटनी, स्पर्श जैन, विकास पांड्या, हरषु एवं महिला मंडल की सदस्याओं का विशेष योगदान रहा


