कांग्रेस का मिशन 2028-शक्ति जिले में कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि ग़बेल ने करी ब्लॉक स्तर पर जिले की ओर से प्रभारियो की नियुक्ति. संगठन का कामकाज देखेंगे ब्लॉक के प्रभारी. रश्मि ने कहा-बूथ स्तर पर संगठन के गठन को मिलेगी गति. रश्मि के नेतृत्व में लगातार कांग्रेस हो रही मजबूत



शक्ति जिले में कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि ग़बेल ने करी ब्लॉक स्तर पर जिले की ओर से प्रभारियो की नियुक्ति. संगठन का कामकाज देखेंगे ब्लॉक के प्रभारी. रश्मि ने कहा-बूथ स्तर पर संगठन के गठन को मिलेगी गति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु संगठन को बूध, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर गठन करने के लिए एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमेटी द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों के क्रियान्वयन हेतु जिला काँग्रेस कमेटी सक्ती के पदाधिकारियों को नगर/ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। उपरोक्त नियुक्ति जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने करी है श्रीमती गाबेल ने कहा है कि नवनियुक्त सभी प्रभारीगण अपने ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्षों से समन्वय बनाकर शीघ्र ही संगठन सृजन अभियान को गति प्रदान करें एवं जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे।तथा यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
जिले के इन पदाधिकारियो को मिला ब्लॉक एवं नगर का प्रभार
जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल द्वारा नियुक्त किए गए प्रभारियो में शक्ति ग्रामीण में जिला महामंत्री गिरधर जायसवाल एवं विजय सूर्यवंशी बाराद्वार प्रभारी होंगे। शक्ति नगर में घनश्याम देवांगन एवं समर विजय बहादुर सिंह प्रभारी होंगे। जैजैपुर में अमर सिंह बनाफ़र एवं ताम्रध्वज चंद्रा प्रभारी होंगे। हसौद में भुवनेश्वर प्रसाद चंद्रा और मधुसूदन साहू प्रभारी होंगे। मालखरौदा में जितेंद्र बहादुर सिंह और कुसुम यादव प्रभारी होंगे। तो वहीं डभरा में ताराचंद साहू एवं ओमप्रकाश पटेल को प्रभारी बनाया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने उपरोक्त नियुक्ति की सूचना जिले के कांग्रेस प्रभारी। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रभारी कांग्रेस कमेटी एवं राष्ट्रीय संगठन को प्रेषित कर दी है
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटेगी अब कांग्रेस
कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक स्तर पर प्रभारी की नियुक्ति कर अब पोलिंग बूथ एवं वार्ड स्तर पर कांग्रेस संगठन का मजबूती के साथ गठन किया जाएगा एवं शक्ति जिले में जिस तरह से कांग्रेस आक्रामक नजर आ रही है निश्चित रूप से आने वाले 2028 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान में कांग्रेस की स्थापित तीनों सीटे यथावत रहेगी ऐसा जनता का कहना है


