जनगणना का नया नियम-लिव -इन-कपल खुद को स्थिर संबंध में मानेगा तो जनगणना में वह कहलाएगा मैरिड विवाहित कपल. नियमों को लेकर हो रही चर्चाएं

जनगणना का नया नियम-लिव -इन-कपल खुद को स्थिर संबंध में मानेगा तो जनगणना में वह कहलाएगा मैरिड विवाहित कपल. नियमों को लेकर हो रही चर्चाएं kshititech

जनगणना का नया नियम-लिव -इन-कपल खुद को स्थिर संबंध में मानेगा तो जनगणना में वह कहलाएगा मैरिड विवाहित कपल. नियमों को लेकर हो रही चर्चाएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -आज के बदलते समाज में रिश्तों की परिभाषाएं तेजी से बदल रही हैं. जो रिश्ते कभी सामाजिक स्वीकृति के लिए तरसते थे, अब वे सरकारी दस्तावेजों में भी अपनी जगह बनाने लगे हैं. जनगणना 2027 से जुड़ा एक नया FAQ इसी बदलाव की झलक देता है. अगर कोई लिव-इन कपल खुद को ‘स्थिर संबंध’ में मानता है, तो उसे ‘मैरिड’ यानी विवाहित के रूप में गिना जाएगा. यह फैसला सिर्फ एक तकनीकी बदलाव नहीं है, बल्कि समाज की बदलती सोच का संकेत भी है. हालांकि इस पर बहस भी तेज हो गई है कि क्या बिना शादी के ऐसे रिश्तों को शादी के बराबर मान लेना सही है या इससे पारंपरिक मूल्यों पर असर पड़ेगा. दूसरी तरफ यह कदम उन लोगों के लिए राहत की तरह देखा जा रहा है जो लंबे समय से लिव-इन में रह रहे हैं लेकिन सामाजिक या कानूनी मान्यता के अभाव में कई सुविधाओं से वंचित रहते थे. सरकार का यह रुख दर्शाता है कि वह अब लोगों की निजी पसंद और जीवनशैली को ज्यादा सम्मान देने की दिशा में बढ़ रही है. लेकिन सवाल यह भी उठता है कि ‘स्थिर रिश्ता’ की परिभाषा क्या होगी और इसका दुरुपयोग कैसे रोका जाएगा. यही वजह है कि यह फैसला चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading