आबकारी विभाग वृत्त शक्ति ने अवैध महुआ शराब पर करी देवरमांल में बड़ी कार्रवाई. सहायक जिला आबकारी अधिकारी उप्पल जी की कार्रवाई से दशहत

आबकारी विभाग वृत्त शक्ति ने अवैध महुआ शराब पर करी देवरमांल में बड़ी कार्रवाई. सहायक जिला आबकारी अधिकारी उप्पल जी की कार्रवाई से दशहत kshititech
आबकारी विभाग की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई

आबकारी विभाग वृत्त शक्ति में अवैध महुआ शराब पर करी देवरमॉल में बड़ी कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
                      
शक्ति -सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 28/03/26 को आबकारी वृत्त सक्ती  में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा वार्ड नंबर 5 देवरमाल निवासी शराब विक्रेता तिलेश्वर चौहान पिता चमार सिंह के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने तत्काल आबकारी टीम गठित की । पहले एक छद्म खरीददार से तिलेश्वर चौहानसे महुआ शराब की खरीदारी कराई गई। महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर तिलेश्वर चौहान के घर से 1 पीले प्लास्टिक जरिकेन में भरा 5 लीटर और 1 हरी प्लास्टिक बोतल में भरा 2 लीटर कुल 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया ।उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में परसराम कहरा, भारती यादव , कमलेश यादव और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा ।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading