*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 28 मार्च को नोएडा में हुआ उद्घाटन. उद्घाटन के बाद पीएम मोदी बोले-मिडिल ईस्ट जंग से पूरी दुनिया परेशान, अफवाहों से बचना है हमें. आज दोपहर 12:30 बजे देशवासियों को हो गया लोकार्पित. सीएम योगी ने कहा- मोदी जी ने कहा है हमे करने हैं बड़े काम

एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 28 मार्च को नोएडा में हुआ उद्घाटन. उद्घाटन के बाद पीएम मोदी बोले-मिडिल ईस्ट जंग से पूरी दुनिया परेशान, अफवाहों से बचना है हमें. आज दोपहर 12:30 बजे देशवासियों को हो गया लोकार्पित. सीएम योगी ने कहा- मोदी जी ने कहा है हमे करने हैं बड़े काम kshititech
उत्तर प्रदेश में 28 मार्च से चालू हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 28 मार्च को नोएडा में हुआ उद्घाटन. उद्घाटन के बाद पीएम मोदी बोले-मिडिल ईस्ट जंग से पूरी दुनिया परेशान, अफवाहों से बचना है हमें

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -28 मार्च को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया. यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जिससे IGI एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के पहले चरण का उद्घाटन किया है. यह दिल्ली-एनसीआर का दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ते बोझ को कम करने में मदद करेगा.आज सुबह करीब 11:30 बजे पीएम मोदी एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया. करीब 12:20 बजे उद्घाटन हुआ, उसके बाद जनसभा को संबोधित किया. इस चरण में एयरपोर्ट सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को हैंडल कर सकेगा. भविष्य में इसे और बड़ा बनाया जाएगा।प्रधानमंत्री ने बताया कि यह क्षेत्र अब देश के दो बड़े फ्रेट कॉरिडोर का भी महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है. इन कॉरिडोर्स से उत्तर भारत की कनेक्टिविटी बंगाल और गुजरात के समुद्री तटों से बेहतर हुई है. दादरी वह स्थान है जहां ये दोनों कॉरिडोर आपस में मिलते हैं।उन्होंने कहा कि इससे किसानों और उद्योगों को बड़ा फायदा होगा. यहां उगाए गए कृषि उत्पाद और यहां बने औद्योगिक सामान अब जमीन, रेल और हवाई मार्ग से तेजी से दुनिया के बाजारों तक पहुंच सकेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसी मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के कारण यह क्षेत्र निवेश का बड़ा केंद्र बन रहा है. नरेंद्र मोदी ने कहा कि संकट के इस समय में भी भारत ने अपने विकास की रफ्तार को थमने नहीं दिया है. उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाल के कुछ हफ्तों में ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ है.
उन्होंने कहा कि नोएडा में एक बड़ी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री की नींव रखी गई, दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन ने गति पकड़ी, मेरठ मेट्रो का विस्तार हुआ और अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया. उन्होंने इसे “डबल इंजन सरकार” के विकास मॉडल का उदाहरण बताया.प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सभी प्रोजेक्ट्स मिलकर उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाई दे रहे हैं. सेमीकंडक्टर फैक्ट्री देश को टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बना रही है, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन बेहतर कनेक्टिविटी दे रही हैं, और जेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ने का काम करेगा.उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट भविष्य में इतना बड़ा बनेगा कि यहां से हर दो मिनट में एक विमान उड़ान भरेगा, जो इसकी क्षमता और महत्व को दिखाता है।प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने नोएडा को “लूट का एटीएम” बना दिया था, लेकिन आज वही नोएडा उत्तर प्रदेश के विकास का इंजन बन रहा है.उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट “डबल इंजन सरकार” की कार्य संस्कृति का उदाहरण है. उन्होंने याद दिलाया कि इस एयरपोर्ट को 2003 में मंजूरी मिल गई थी, लेकिन वर्षों तक यह फाइलों में दबा रहा. केंद्र और राज्य की पुरानी सरकारों ने इस पर काम आगे नहीं बढ़ाया.प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद जब केंद्र में उनकी सरकार आई और बाद में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनी, तब इस प्रोजेक्ट को गति मिली. उन्होंने कहा कि अब यह एयरपोर्ट बनकर तैयार है और शुरू हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत सभी गणमान्य अतिथियों और उपस्थित लोगों का अभिवादन करते हुए की. उन्होंने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य जनप्रतिनिधियों का उल्लेख किया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों, खासकर युवाओं के उत्साह की सराहना की.उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि यह एयरपोर्ट न केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, बल्कि नए भारत के भविष्य की उड़ान का प्रतीक है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करने का भी अवसर मिला था और आज उद्घाटन का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ है.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां कई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों – जैसे आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा और बुलंदशहर – के लिए बड़े आर्थिक और विकास के अवसर लेकर आएगा.उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट किसानों, छोटे और लघु उद्योगों और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगा. यहां से न केवल विमान उड़ेंगे, बल्कि यह विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की उड़ान का भी प्रतीक बनेगा*

12.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया.

28 मार्च को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को विकास में बाधा के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब “डबल इंजन सरकार” के कारण प्रदेश ने तेजी से विकास की गति पकड़ी है और नई पहचान बनाई है.योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इस एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को हुआ था और अब उसके पहले चरण का उद्घाटन हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह “डबल इंजन की स्पीड” का ही परिणाम है कि इतनी तेजी से यह परियोजना जमीन पर उतरी. उन्होंने विश्वास जताया कि यह एयरपोर्ट न केवल कनेक्टिविटी बढ़ाएगा, बल्कि रोजगार, निवेश और विकास के नए अवसर भी पैदा करेगा.योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत “भारत माता की जय” के नारों के साथ की और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में देश एक नए भारत का दर्शन कर रहा है.उन्होंने कहा कि यह अवसर प्रधानमंत्री के प्रति आभार और कृतज्ञता व्यक्त करने का है, क्योंकि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता को एक बड़ी सौगात मिली है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के जरिए उत्तर प्रदेश की उड़ान को एक नई ऊंचाई मिलेगी।उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के मौजूदा हालात चुनौतीपूर्ण हैं, जहां कई जगहों पर अव्यवस्था और अस्थिरता का माहौल है और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. लेकिन भारत में प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण स्थिति नियंत्रित है.योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 11-12 सालों में “देश प्रथम” की भावना के साथ जो विकास की कार्ययोजना बनाई गई है, उसका परिणाम आज देश में साफ दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सुचारू बनी हुई है और कीमतों को भी संतुलित रखने का प्रयास किया गया है.उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत एक मजबूत और स्थिर नेतृत्व के कारण विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है और ऐसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स देश की प्रगति को और गति देंगे.

प्रातिक्रिया दे

Back to top button