*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

स्व.भीमसेन अग्रवाल जी की 34वीं पुण्यतिथि पर 29 मार्च को होगा अखंड रामायण पाठ का आयोजन. रामनाथ भीमसेन परिवार के द्वारा आयोजित है धार्मिक कार्यक्रम. श्री रामनाथ भीमसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक थे भीमसेन जी

स्व.भीमसेन अग्रवाल जी की 34वीं पुण्यतिथि पर 29 मार्च को होगा अखंड रामायण पाठ का आयोजन. रामनाथ भीमसेन परिवार के द्वारा आयोजित है धार्मिक कार्यक्रम. श्री रामनाथ भीमसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक थे भीमसेन जी kshititech

स्व.भीमसेन अग्रवाल जी की 34वीं पुण्यतिथि पर 29 मार्च को होगा अखंड रामायण पाठ का आयोजन. रामनाथ भीमसेन परिवार के द्वारा आयोजित है धार्मिक कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल कीखबर

शक्ति -अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से सेवा के कामों. रचनात्मक कार्यों एवं शिक्षा. स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिस परिवार में अनुकरणीय कार्य कर समाज में एक अमूल्य योगदान दिया ऐसे रामनाथ भीमसेन परिवार के प्रमुख स्वर्गीय भीमसेन अग्रवाल जी की 34वीं पुण्यतिथि के मौके पर आगामी 29 मार्च 2026 दिन रविवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। स्वर्गीय श्री भीमसेन अग्रवाल जी श्री रामनाथ भीमसेन चेरिटेबल ट्रस्ट, समता कॉलोनी, रायपुर के संस्थापक थे. एवं उनकी पुण्यतिथि के मौके पर रामनाथ भीमसेन परिवार ने पूज्य पिता स्वर्गीय श्री भीमसेन जी अग्रवाल की पुण्यतिथि पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। रामायण पाठ “बोल बम समिति, भाटापारा” द्वारा किया जाएगा। जो कि 29 मार्च दिन:रविवार कोप्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा एवं 30 मार्च सोमवार प्रातः 9 बजे समापन होगा.स्थानः श्री रामनाथ भीमसेन सभा भवन समता कॉलोनी, रायपुर है।आयोजक परिवार ने सभी स्नेही स्वजनों से अनुरोध किया है की कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रामायण पाठ का रसपान करें।

रामनाथ भीमसेन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थापित है अनेकों स्थाई प्रकल्प

राजधानी रायपुर सहित अनेकों स्थानो पर श्री रामनाथ भीमसेन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सामाजिक धर्मशालाएं एवं शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न स्थाई प्रकल्प स्थापित किए गए हैं। जो कि आज सर्व समाज के उपयोग के लिए काम में आते हैं। तथा रायपुर शहर में दशकों पूर्व जब सामाजिक भवनों की उपलब्धता नहीं थी। तब समता कॉलोनी में रामनाथ भीमसेन सभा भवन का निर्माण कर इस परिवार ने एक अनुकरणीय पहल की. तथा इस परिवार द्वारा आज भी समता कॉलोनी में सर्व समाज की बच्चियों के लिए सर्व सुविधा युक्त हॉस्टल का संचालन किया जा रहा है. जो कि पूरे देश में एक बेहतर व्यवस्थित छात्रावास के रूप में देखा जाता है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button