लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं, देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केंद्र सरकार



लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं, देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केंद्र सरकार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पश्चिम एशिया में जंग के चलते पैदा हुई स्थिति के जवाब में भारत सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसको लेकर पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय समेत विदेश मंत्रालय के सीनियर अधिकारी प्रेस ब्रीफिंग कर रहे हैं. इस दौरान ऊर्जा संकट, क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोत्तरी और लॉकडाउन की स्थिति पर चर्चा की गई. प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय ने GCC देशों ( बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE) और ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी. सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडारेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (CBIC) के चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी ने कहा,’ पश्चिम एशिया के हालात के चलते क्रूड ऑयल में बढ़ोतरी हुई है. हर 15 दिन में सरकार ऐक मैकेनिज्म लाएगी और पेट्रोल डीजल के रेट की समीक्षा करेगी.’ चतुर्वेदी ने बताया कि पेट्रोल में संशोधित ड्यूटी 11.90 अब रह गई है. इसमें 10 रुपए की कमी आई है. वहीं डीजल पर संशोधित ड्यूटी 17.90 से घटकर 7.80 पर आ गई है. पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालात से निपटने के लिए भारत सरकार ने कई कदम उठाए हैं. अगले 2 महीने की सप्लाई के लिए पर्याप्त इंतजाम है. उन्होंने बताया कि LPG की आयात पर 90 फीसदी निर्भरता है. व्यवसायिक सप्लाई को कुछ समय के लिए रोका गया था. आज 70 फीसदी सप्लाई शुरू हो चुकी है. सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार ने लॉकडाउन को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है. इन अफवाहों पर बिल्कुल न जाएं. सुजाता शर्मा ने कहा,’ 5 किलो के 30 हजार सिलेंडर माइग्रेंट वर्कर को दिए गए हैं. सरकार ने ये सुनिश्चित किया है कि पेट्रोल डीजल के दाम न बढ़े. इसमें अप्रैल 2022 से कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है. अब रोजाना 10 हजार से ज्यादा कनेक्शन कंज्यूमर को दिया गया है और 350 डिस्ट्रीब्यूटर को नोटिस जारी किए गए हैं.’ प्रेस ब्रीफिंग में पोर्ट मंत्रालय ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में सभी भारतीय शिप सुरक्षित हैं. वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि वैश्विक भागीदार वाले देशों के साथ उनकी चर्चा जारी है


