मंत्रालय में नौकरी लगवाऊंगा कह कर ठग लिए दो लोगों ने 20 लाख रुपए.पुलिस ने किया एक आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार. एक की तलाश जारी. मंत्रालय में साहाबों से पहुंच की बात कह कर कर ली गई ठगी

मंत्रालय में नौकरी लगवाऊंगा कह कर ठग लिए दो लोगों ने 20 लाख रुपए.पुलिस ने किया एक आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार. एक की तलाश जारी. मंत्रालय में साहाबों से पहुंच की बात कह कर कर ली गई ठगी kshititech
दुर्ग से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया एक आरोपी

मंत्रालय में नौकरी लगवाऊंगा कह कर ठग लिए दो लोगों ने 20 लाख रुपए.पुलिस ने किया एक आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार. एक की तलाश जारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख की ठगी आरोपी गिरफ्तार, अन्य कि तलाश जारी,,, रायगढ़, 26 मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुसौर पुलिस द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर की गई बड़ी ठगी के मामले में योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक उर्फ विवेक कुमार विश्वकर्मा उर्फ विवेक कुमार शर्मा निवासी वैशाली नगर, दुर्ग को कल गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, इस मामले का एक और आरोपी सितेश पाणिग्राही निवासी गोपालपुर, चन्द्रपुर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रकरण में पीड़ित कुंजबिहारी पटेल (32 वर्ष) निवासी ग्राम घुघवा थाना पुसौर द्वारा दिनांक 22 जनवरी को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम गोपालपुर थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती निवासी सितेश पाणिग्राही के पिता दुर्गा पाण्ग्रिाही का इसके गांव आना जाना था । इसी दरम्यान सितेश ने मंत्रालय में पहचान होने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे संपर्क किया। आरोपी ने अपने भाई का ऑनलाइन जॉइनिंग लेटर दिखाकर विश्वास में लिया और किस्तों में बड़ी रकम की मांग की। पीड़ित कुंजबिहारी पटेल ने अपनी सरकारी नौकरी लगाने के लिए जमीन बेचकर अप्रैल 2022 में 4,58,300 रुपये तथा बाद में 3,69,000 रुपये आरोपी सितेश को दिए। कई महीनों बाद भी कुंजबिहारी की नौकरी नहीं लगने पर सितेश पाणिग्राही को पैसे को वापस करने को बोला, तब सितेश धीरे धीरे पैसा वापस कर देने या अपनी जमीन की रजिस्ट्री कुंजबिहारी के नाम पर कर देने की बात कहकर टालमटोल करते रहे। बाद में पता चला कि आरोपी सितेश पाणिग्राही ने इसी प्रकार अन्य व्यक्तियों से भी ठगी की।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading