पावरफुल है हमारे विदेश मंत्री-मोदी सरकार के विदेश मंत्री ने कहीं बड़ी बात-हम पाकिस्तान जैसे दलाल देश नहीं, ईरानी जंग में मध्यस्थता पर जयशंकर की दो टूक

पावरफुल है हमारे विदेश मंत्री-मोदी सरकार के विदेश मंत्री ने कहीं बड़ी बात-हम पाकिस्तान जैसे दलाल देश नहीं, ईरानी जंग में मध्यस्थता पर जयशंकर की दो टूक kshititech
केंद्र सरकार के विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद

मोदी सरकार के विदेश मंत्री ने कहीं बड़ी बात-हम पाकिस्तान जैसे दलाल देश नहीं’, ईरानी जंग में मध्यस्थता पर जयशंकर की दो टूक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध 26वें दिन में प्रवेश कर चुका है. पिछले महीने की 28 तारीख से जारी यह जंग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के कारण दुनिया के अधिकांश देशों में कच्चे तेल को लेकर चिंता बढ़ी है. मिडिल में बिगड़ते हालात को लेकर भारत भी चौकन्ना है. इस बीच बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से इस विषय को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई. जब इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर से पाकिस्तान के ईरानी जंग में मध्यस्थता को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने दो टूक कहा कि हम पाकिस्तान जैसे दलाल देश नहीं है. सूत्रों की मानें, तो विदेश मंत्री से जब मौजूदा जंग को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि हम उनके जैसे दलाल देश नहीं हैं. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच मंगलवार को क्या बात हुई, इसपर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि यह युद्ध खत्म होना चाहिए, क्योंकि इससे सभी को नुकसान हो रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सर्वदलीय बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि इस मामले में पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिश करना कुछ नया नहीं है. साल 1981 से ही अमेरिका ने हमेशा से पाकिस्तान का इस्तेमाल किया है.
.
.बुधवार को केंद्र सरकार की ओर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई. इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की. हालांकि, इस सर्वदलीय बैठक में जाने से टीएमसी ने इनकार कर दिया. बताया जाता है कि इस बैठक के दौरान केंद्र सरकार की ओर से सभी राजनीतिक दलों को आश्ववस्त किया गया कि देश की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरीके से सुरक्षित है और अतिरिक्त आपूर्ति भी रास्ते में है, जो जल्द से जल्द देश में पहुंचेगी. बता दें कि यह सर्वदलीय बैठक करीब 1.5 घंटे चली थी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading