जल सेवा-मारवाड़ी युवा मंच खरसिया की चलित शीतल जल सेवा का 24 मार्च को मंच के संरक्षक गिरधर गुप्ता की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ। श्री श्याम मंदिर परिसर में आयोजित था कार्यक्रम. मंच की खरसिया शाखा ने पेयजल सेवा को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बनाई है अपनी पहचान





मारवाड़ी युवा मंच खरसिया की चलित शीतल जल सेवा का 24 मार्च को मंच के संरक्षक गिरधर गुप्ता की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ। श्री श्याम मंदिर परिसर में आयोजित था कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सेवा एवं रचनात्मक कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने वाली मारवाड़ी युवा मंच, शाखा खरसिया द्वारा 24 मार्च को चलित शीतल जल सेवा का शुभारंभ
श्री श्याम मंदिर खरसिया में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर गिरधर गुप्ता संरक्षक कमल गर्ग नगरपालिका अध्यक्ष। प्रभात पटेल SDOP, खरसिया। सुशील बंसल डिंपल अग्रवाल पूर्व राष्ट्रीय संयोजक की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान भीषण गर्मी में जनसेवा हेतु
चलित वाहन द्वारा ठंडा जल एवं मीठा शीतल पेय की व्यवस्था प्रारंभ की गई,जिसका सभी नागरिकों ने लाभ उठाया। किस दौरान मंच के संरक्षक गिरधर गुप्ता ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच की खरसिया शाखा द्वारा दशकों पूर्व मध्य प्रदेश के समय रेलवे स्टेशन में अमृत धारा योजना की पानी टंकियो के माध्यम से जल सेवा प्रारंभ की गई थी। तथा लगातार मंच द्वारा गर्मी के समय जल सेवा का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान काफी संख्या में मारवाड़ी युवा मंच खरसिया शाखा के भी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। मंच द्वारा पूरे आयोजन में सहयोग करने वाले सभी बंधुओ का भी धन्यवाद किया गया


