*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

डीजल. पेट्रोल के दाम ₹400/रुपये के पार. एशिया युद्ध के चलते छोटे देशो की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा विपरीत असर

डीजल. पेट्रोल के दाम ₹400/रुपये के पार. एशिया युद्ध के चलते छोटे देशो की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा विपरीत असर kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

डीजल. पेट्रोल के दाम ₹400/रुपये के पार. एशिया युद्ध के चलते छोटे देशो की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा विपरीत असर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजारों के साथ-साथ छोटे देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है. इसी कड़ी में श्रीलंका सरकार ने रविवार को ईंधन की कीमतों में करीब 25% तक बढ़ोतरी कर दी. एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी और 1 मार्च के बाद तीसरी बढ़ोतरी है. यह फैसला अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद लिया गया है, जिससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है.खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के बंद होने से वैश्विक तेल आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा है. नई बढ़ोतरी के बाद श्रीलंका में ऑटो डीजल की कीमत 303 रुपये से बढ़कर 382 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि सुपर डीजल 353 से बढ़कर 443 रुपये हो गया. पेट्रोल 92 ऑक्टेन 317 से 398 रुपये और 95 ऑक्टेन 365 से 455 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. केरोसिन की कीमत में भी 30% से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

प्रातिक्रिया दे

Back to top button