ब्रेकिंग न्यूज़-1 अप्रैल से एटीएम से पैसा निकालना होगा महंगा- बैंकिंग में बड़ा बदलाव: एटीएम ट्रांजैक्शन फीस और लिमिट में परिवर्तन

ब्रेकिंग न्यूज़-1 अप्रैल से एटीएम से पैसा निकालना होगा महंगा- बैंकिंग में बड़ा बदलाव: एटीएम ट्रांजैक्शन फीस और लिमिट में परिवर्तन kshititech

1 अप्रैल से एटीएम से पैसा निकालना होगा महंगा- बैंकिंग में बड़ा बदलाव: एटीएम ट्रांजैक्शन फीस और लिमिट में परिवर्तन

शक्ति छत्तीसगढ़ की कन्हैया गोयलकी खबर

शक्ति -अगर आप भी बैंक के काम और कैश निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत यानी 1 अप्रैल 2026 से एटीएम ट्रांजैक्शन पॉलिसी में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। देश के प्रमुख बैंकों HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बंधन बैंक ने अपनी एटीएम पॉलिसी और ट्रांजैक्शन फीस में बदलाव किया है, जिसका सीधा असर आपकी जेब और डेली लिमिट पर पड़ेगा।एचडीएफसी बैंक ने बड़ा बदलाव करते हुए कहा है कि अब ATM से UPI के जरिए कैश निकालना भी आपके फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल होगा। इसका मतलब है कि अगर आप पहले से तय फ्री लिमिट पार कर लेते हैं, तो हर एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन पर ₹23+ टैक्स देना होगा। पहले UPI कैश निकासी को अलग माना जाता था, लेकिन अब इसे सामान्य ATM निकासी जैसा ही माना जाएगा।PNB ने अपने कई डेबिट कार्ड्स के लिए रोजाना कैश निकालने की सीमा कम कर दी है। कुछ कार्ड्स पर लिमिट ₹1 लाख से घटाकर ₹50,000 कर दी गई है, जबकि प्रीमियम कार्ड्स पर लिमिट ₹1.5 लाख से घटाकर ₹75,000 कर दी गई है। इसका मतलब है कि अब बड़ी रकम निकालने के लिए आपको कई बार ATM जाना पड़ सकता है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading