पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की पहल पर जांजगीर-चांपा जिले में नए निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति। स्वीकृति दिलाने पर चंदेल जी ने किया प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की पहल पर जांजगीर-चांपा जिले में नए निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति। स्वीकृति दिलाने पर चंदेल जी ने किया प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश की बिष्णु देव की सुशासन वाली सरकार ने जांजगीर चांपा जिले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की मांग पर नए विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। तथा नए विकास कार्यों के लिए स्वीकृति मिलने से यहां पूरी जांजगीर चांपा जिले की जनता में हर्ष व्याप्त है।तो वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बताया कि जांजगीर- चांपा जिले के जांजगीर चांपा विधानसभा के जांजगीर से जरवे, जोबी, पीथमपुर ग्रामीण मार्ग 9.30 किलोमीटर मजबूतीकरण एवं निर्माण कार्य हेतु राशि रू 2778.46 लाख 27 करोड़ 78 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति पर सहमति वित्त विभाग द्वारा प्रदान कर दी गई है श्री चंदेल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं वित्त मंत्री व प्रभारी मंत्री जांजगीर चाम्पा ओ. पी. चौधरी जी का बहुत बहुत धन्यवाद किया है