*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

सहायक जिला आबकारी अधिकारी उप्पल ने दर्ज किया आबकारी का मामला लवसरा में अवैध कारोबारी से जप्त की शराब

सहायक जिला आबकारी अधिकारी उप्पल ने दर्ज किया आबकारी का मामला लवसरा में अवैध कारोबारी से जप्त की शराब kshititech
आबकारी विभाग की कार्रवाई

आबकारी अधिकारी उप्पल ने दर्ज किया आबकारी का मामला लवसरा में अवैध कारोबारी से जप्त की शराब

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 16/03/26 को आबकारी वृत्त सक्ती  में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा वार्ड नंबर 10 लवसरा निवासी उषा सतनामी पति राजू सतनामी के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने तत्काल आबकारी टीम गठित की । पहले एक छद्म खरीददार से उषा सतनामी से महुआ शराब की खरीदारी कराई गई। महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उषा सतनामी के घर से 22 नग प्लास्टिक पाउच में भरा 5.5 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा, बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा ।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button