*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति जिले में अवैध रेत परिवहन पर माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहनों को किया जप्त, कलेक्टर के निर्देशन में होगी हसौद मामले की जांच, ग्राम पंचायतो को बाल विवाह मुक्त करने दावा आपत्ती जारी, महतारी वंदन से आराधना को मिला बड़ा सहारा, पीएम आवास से गणेशी बाई को मिली पक्की छत

शक्ति जिले में अवैध रेत परिवहन पर माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहनों को किया जप्त, कलेक्टर के निर्देशन में होगी हसौद मामले की जांच, ग्राम पंचायतो को बाल विवाह मुक्त करने दावा आपत्ती जारी, महतारी वंदन से आराधना को मिला बड़ा सहारा, पीएम आवास से गणेशी बाई को मिली पक्की छत kshititech
कलेक्टर के निर्देशन में होगी हसौद मामले की जांच
शक्ति जिले में अवैध रेत परिवहन पर माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहनों को किया जप्त, कलेक्टर के निर्देशन में होगी हसौद मामले की जांच, ग्राम पंचायतो को बाल विवाह मुक्त करने दावा आपत्ती जारी, महतारी वंदन से आराधना को मिला बड़ा सहारा, पीएम आवास से गणेशी बाई को मिली पक्की छत kshititech
जिला खनिज विभाग ने करी अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई

महतारी वंदन योजना से आराधना को मिला बड़ा सहारा

शक्ति जिले में अवैध रेत परिवहन पर माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहनों को किया जप्त, कलेक्टर के निर्देशन में होगी हसौद मामले की जांच, ग्राम पंचायतो को बाल विवाह मुक्त करने दावा आपत्ती जारी, महतारी वंदन से आराधना को मिला बड़ा सहारा, पीएम आवास से गणेशी बाई को मिली पक्की छत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी श्री के. के. बजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा जिला सक्ती के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर अवैध परिवहन व भंडारण पर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत विगत दिवस खनिज विभाग के उड़नदस्ता द्वारा अवैध खनिज के उत्खनन व परिवहन पर कार्यवाही करते हुए ग्राम हरदी सिंघनसरा क्षेत्र भ्रमण के दौरान बोरई नदी पर एक जेसीबी वाहन जब्त कर थाना सक्ती में सुरक्षार्थ रखा गया है, रेत के अवैध परिवहन पर कार्यवाही करते हुए एक हाईवा वाहन जब्त किया जिसे थाना बाराद्वार में सुरक्षार्थ रखा गया है,अवैध उत्खनन व परिवहन के प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज अमले के द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है

जिला सक्ती से बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायतों के दावा-आपत्ति सूची जारी, 09 मार्च तक

सक्ती-शासन द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के लिए जारी रणनीति एवं कार्ययोजना के तहत जिला सक्ती में कई ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त घोषित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सक्ती के अंतर्गत डभरा विकासखंड की 90, मालखरौदा विकासखंड की 69 तथा सक्ती विकासखंड की 25 ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त कर प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। उपरोक्त सभी ग्राम पंचायतों के नाम जिला सक्ती के जिला प्रशासन की वेबसाइट एवं एन.आई.सी. में अपलोड कर दिए गए हैं। जारी सूची पर यदि किसी को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वह 09 मार्च 2026 तक अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।
[
सफलता की कहानी-स्व सहायता समूह और महतारी वंदन बना आराधना चौहान का भरोसेमंद सहारा,आर्थिक मजबूती के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

सक्ती-छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना और स्व सहायता समूहों की पहल ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। ये योजनाएं न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित भी कर रही हैं। सक्ती जिले की ग्राम पंचायत अचानकपुर के ग्राम डड़ाई निवासी श्रीमती आराधना चौहान एक साधारण गृहिणी हैं, जो आज अपनी मेहनत और शासन की योजनाओं के सहयोग से न केवल अपने परिवार का संबल बनी हैं, बल्कि एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं। श्रीमती आराधना ने बताया कि वह एकता स्व सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। एकता स्व सहायता समूह से लोन लेकर उन्होंने अपने घर में राशन दुकान शुरू की, जिसे वे स्वयं संचालित कर रही हैं। साथ ही उन्हें शासन की ओर से महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर माह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। राशन दुकान से होने वाला लाभ और महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि को  वह इस दुकान को मजबूत करने, बच्चे की पढ़ाई और आवश्यक घरेलू खर्चों में उपयोग करती हैं। पहले जहां कोई बचत संभव नहीं थी, वहीं अब इस योजना के चलते वह हर महीने थोड़ी-बहुत राशि बचाकर अपने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद मजबूत कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती आराधना ने कहा कि स्व सहायता समूह और महतारी वंदन योजना ने हमें सिर्फ आर्थिक मदद नहीं दी, बल्कि जीने का नया हौसला और आत्मसम्मान भी दिया है। आज हम केवल परिवार की देखभाल नहीं, बल्कि उसकी प्रगति में भागीदार भी बन पाई हैं। इस योजना से हजारों-लाखों महिलाएं न केवल आर्थिक संबल प्राप्त कर रही हैं, बल्कि अपना और अपने परिवार का भविष्य भी गढ़ रही हैं। स्व सहायता समूह और महतारी वंदन मिलकर छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बना रहे हैं।

: सफलता की कहानी-पीएम आवास योजना बनी सहारा, गणेशी बाई को मिला पक्का और सुरक्षित घर

सक्ती- ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनका पक्के घर का सपना साकार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए इस योजना को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के साथ-साथ सक्ती जिले के अनेक जरूरतमंद परिवारों को भी योजना का लाभ मिल रहा है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है,इसी कड़ी में विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरदा बाजार निवासी श्रीमती गणेशी बाई भी इस योजना से लाभान्वित होने वाली हितग्राहियों में शामिल हैं। पहले गणेशी बाई का परिवार कच्चे और जर्जर मकान में रहता था। मिट्टी की दीवारों और कमजोर छत वाले उस घर में रहना मुश्किल था, विशेषकर बरसात के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्रता मिलने पर गणेशी बाई को पक्का मकान बनाने की स्वीकृति मिली। योजना की सहायता से उनका नया मजबूत और सुरक्षित घर बनकर तैयार हो गया है। अब वे अपने परिवार के साथ पक्के घर में सुरक्षित और सुकून भरा जीवन बिता रही हैं। गणेशी बाई बताती हैं कि यह घर उनके लिए केवल चार दीवारों का मकान नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना सच हो रहा है और लोगों के जीवन में खुशहाली आ रही है

कलेक्टर के निर्देशन में हसौद में बालक की मृत्यु के मामले की होगी विस्तृत जांच, जांच कमेटी गठित

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनों ने विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद में 10 वर्षीय बालक की हुई मृत्यु की घटना के संज्ञान में आते ही तत्काल जांच कमेटी गठित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए है। कलेक्टर श्री तोपनो के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल द्वारा गठित जांच कमेटी उक्त मामले की तथ्यात्मक, निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच सुनिश्चत करेगी।कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनों ने इस दु:खद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। उन्होंने कहा है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है, ताकि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके और इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। कलेक्टर ने कहा कि लोगों के जीवन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन इस प्रकरण को पूरी गंभीरता से देख रहा है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जांच प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल से प्राप्त जानकारी अनुसार मामले की जांच के लिए गठित समिति में जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. पी. सिंह कंवर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.के. राज, जिला नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट डॉ. सुदर्शन भारद्वाज, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाशंकर साहू तथा सहायक ग्रेड-03 धनश्याम सुमन को शामिल किया गया है। समिति को निर्देशित किया गया है कि वह पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करे। सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने बताया कि जांच के दौरान घटना से जुड़े सभी पहलुओं, उपचार प्रक्रिया, संबंधित परिस्थितियों तथा उपलब्ध तथ्यों का समग्र रूप से परीक्षण किया जाएगा। समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही और स्वास्थ्य सुविधाओ को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतत रूप से प्रयासरत है।

शक्ति जिले में अवैध रेत परिवहन पर माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहनों को किया जप्त, कलेक्टर के निर्देशन में होगी हसौद मामले की जांच, ग्राम पंचायतो को बाल विवाह मुक्त करने दावा आपत्ती जारी, महतारी वंदन से आराधना को मिला बड़ा सहारा, पीएम आवास से गणेशी बाई को मिली पक्की छत kshititech
जिला खनिज विभाग ने करी अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई
शक्ति जिले में अवैध रेत परिवहन पर माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहनों को किया जप्त, कलेक्टर के निर्देशन में होगी हसौद मामले की जांच, ग्राम पंचायतो को बाल विवाह मुक्त करने दावा आपत्ती जारी, महतारी वंदन से आराधना को मिला बड़ा सहारा, पीएम आवास से गणेशी बाई को मिली पक्की छत kshititech
प्रधानमंत्री आवास योजना से गणेशी को मिला पक्का मकान

प्रातिक्रिया दे

Back to top button