शक्ति के मनीष देवांगन बने CA, राजस्व विभाग शक्ति में पदस्थ पटवारी हेमंत देवांगन के मेधावी सुपुत्र हैं मनीष, देवांगन समाज ने दी बधाई, मनीष ने कहा- कठिन चुनौतियों का सामना कर उन्होंने सीए बनने के सपनों को किया पूरा



शक्ति के मनीष देवांगन बने CA, राजस्व विभाग शक्ति में पदस्थ पटवारी हेमंत देवांगन के मेधावी सुपुत्र हैं मनीष, देवांगन समाज ने दी बधाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- राजस्व विभाग शक्ति में पटवारी के पद पर पदस्थ देवांगन समाज के वरिष्ठ नागरिक हेमंत देवांगन एवं श्रीमती दमयंती देवांगन के मेधावी सुपुत्र मनीष देवांगन ने 1 मार्च को घोषित देश भर में चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता अर्जित कर पूरे देवांगन समाज को गौरवन्नित किया है,मनीष देवांगन प्रारंभ से ही मेधावी रहे हैं,तथा उनकी सफलता पर जहां परिवारजन सहित पूरा देवांगन समाज हर्षित है, तो वहीं मनीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों एवं मित्रों को दिया है, चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा काफी कठिन होती है, किंतु इसके बावजूद मनीष देवांगन ने दृण संकल्प लेकर प्रारंभ से ही अपना लक्ष्य निर्धारित किया एवं CA बनकर अपने परिवारजनों के सपनों को भी पूरा किया






