होली पर नहीं बक्शे जायेंगे हुड़दंगी, सक्ती जिले के पुलिस कप्तान ने होली पर्व पर किया बाज स्कवाड का गठन, 20 जवानों की टीम हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर करेगी कड़ी कार्यवाही,पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल सहित जिले की जनता ने किया एसपी प्रफुल्ल ठाकुर साहब का धन्यवाद

होली पर नहीं बक्शे जायेंगे हुड़दंगी, सक्ती जिले के पुलिस कप्तान ने होली पर्व पर किया बाज स्कवाड का गठन, 20 जवानों की टीम हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर करेगी कड़ी कार्यवाही,पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल सहित जिले की जनता ने किया एसपी प्रफुल्ल ठाकुर साहब का धन्यवाद kshititech

जिले के पुलिस कप्तान ने होली पर्व पर किया बाज स्कवाड का गठन, 20 जवानों की टीम हुडंदगियोऔर असामाजिक तत्वों पर करेगी कड़ी कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- विगत दिनों पुलिस थाना परिसर शक्ति में आयोजित होली पर्व की शांति समिति की बैठक के दौरान बैठक में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओ पुलिस श्रीमती भुनेश्वरी पैंकरा एवं शक्ति थाने के टीआई लखन पटेल के समक्ष हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने हेतु आग्रह किया गया था, जिस पर शक्ति जिले के पुलिस कप्तान आईपीएस प्रफुल्ल ठाकुर ने बाज स्कवाड का गठन किया है, जिसमें पुलिस के 20 जवान लगातार 3 मार्च से ही जिला मुख्यालय शक्ति में मॉनिटरिंग करेंगे, तथा होली पर्व पर किसी भी प्रकार का हुड़दंग करने वाले एवं असामाजिक तत्वों पर बाज की तरह नजर रखते हुए उन पर तत्काल कार्रवाई करेंगे तथा जिले के पुलिस कप्तान की इस पहल पर जहां क्षेत्र वासियों ने भी उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है, तो वहीं नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी कहा है कि एसपी साहब की यह पहल निश्चित रूप से होली पर्व पर आम जनता के लिए एक बड़ी सुरक्षा संबंधी सौगात है, तथा पुलिस प्रशासन हुड़दंगियों पर जब कड़ी कार्रवाई करेगा तो निश्चित रूप से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाएं घटित नहीं होगी एवं आम जनता शांति, अमन, चैन के साथ होली का पर्व मनाएगी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading