साधेश्वर का निवेदन- राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर शक्ति के कांग्रेस नेता साधेश्वर कुमार गबेल की AICC संगठन से अपील,मुझ जैसे छोटे से किसान को दे चुनाव लड़ने का अवसर, 36 सालों से कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं गबेल जी

साधेश्वर का निवेदन- राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर शक्ति के कांग्रेस नेता साधेश्वर कुमार गबेल की AICC संगठन से अपील,मुझ जैसे छोटे से किसान को दे चुनाव लड़ने का अवसर, 36 सालों से कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं गबेल जी kshititech
शक्ति जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता साधेश्वर कुमार गबेल

राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर शक्ति के कांग्रेस नेता साधेश्वर कुमार गबेल की संगठन से अपील, मूझ जैसे छोटे से किसान को दे चुनाव लड़ने का अवसर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की दो सीटों के लिए जहां भाजपा एवं कांग्रेस अपने अपने उम्मीदवार मैदान में उतरेगी,तो वही शक्ति जिले के किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष साधेश्वर कुमार गबेल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से कहा है कि मैं 36 सालों से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा हूं, तथा एक छोटा सा किसान भी हूं, एवं मैंने कभी विधानसभा और लोकसभा का चुनाव भी नहीं लड़ा है, तथा मुझे राज्यसभा के प्रत्याशी के रूप में अवसर देना चाहिए, तथा मैं राजनैतिक जीवन में छह बार पंचायती राज के तहत चुनाव लड़ा जिसमें चार बार मैंने जीत दर्ज की, एवं वर्तमान में मैं पूरे प्रदेश में एक निर्विवाद कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता हूं,तथा 56 वर्ष की उम्र में आज पर्यंत तक मेरे खिलाफ किसी भी प्रकार का कोई आपराधिक मामला दर्ज नही है, एवं मैंने सदैव ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ पार्टी का काम किया है, तथा युवा कांग्रेस से लेकर कांग्रेस पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियो का मैंने सक्रियता से निर्वहन किया तथा कांग्रेस पार्टी को एक छोटे से किसान को प्रत्याशी बनाकर एक संदेश भी देना चाहिए एवं पूरे देश में मिनिमम सपोर्ट प्राइस न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक सख्त कानून की आवश्यकता है, जिसे लागू करवाने के लिए आज संसद में पुरजोर तरीके से इसकी मांग रखी जानी चाहिए एवं भारत देश चुकि अन्नदाता किसानों का देश है, किंतु वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार कहीं ना कहीं अमेरिका के सामने नतमस्तक हो गई है,तथा इसका जोरदार विरोध किया जा सके इसलिए मुझे अवसर दिया जाए

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading