*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

कल्याणकारी बजट- बजट पर जशपुर जिला भाजपा के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने कहा छत्तीसगढ़ का बजट विकास, उद्योग और जनकल्याण की दिशा में बड़ा कदम, पहले बजट 5700 करोड़ की तुलना में 30 गुना हुई वृद्धि, बजट पंहुचा 1 लाख 72 हजार करोड़

कल्याणकारी बजट- बजट पर जशपुर जिला भाजपा के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने कहा छत्तीसगढ़ का बजट विकास, उद्योग और जनकल्याण की दिशा में बड़ा कदम, पहले बजट 5700 करोड़ की तुलना में 30 गुना हुई वृद्धि, बजट पंहुचा 1 लाख 72 हजार करोड़ kshititech
जशपुर जिला भाजपा के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया

बजट पर जशपुर जिला भाजपा के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने कहा छत्तीसगढ़ का बजट विकास, उद्योग और जनकल्याण की दिशा में बड़ा कदम, पहले बजट 5700 करोड़ की तुलना में 30 गुना हुई वृद्धि, बजट पंहुचा 1 लाख 72 हजार करोड़

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जशपुर जिला भाजपा के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत राज्य की विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट को राज्य के हित में बताया है, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत लगभग 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के बजट को विकासोन्मुख और जनहितकारी बताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने कहा कि यह बजट प्रदेश के भविष्य को मजबूत आधार देने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की दूरदृष्टि से राज्य सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर योजनाएं तैयार की हैं। साथ ही बताया कि करीब 5,700 करोड़ से बढ़कर 1.72 लाख करोड़ तक पहुँचा बजट लगभग 30 गुना वृद्धि के साथ राज्य की आर्थिक प्रगति को दर्शाता है।

जशपुर जिला भाजपा के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट में विकास और संवेदनशीलता दोनों का संतुलन दिखाई देता है। प्रदेश में 23 नए उद्योगों के साथ उद्योग पार्क विकसित करने की घोषणा से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर भविष्य मिल सकेगा।उन्होंने सिरपुर में रिवर फ्रंट और मेडिटेशन सेंटर बनाने की योजना को सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार इससे छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।अमर सुल्तानिया ने बजट में बेटियों के लिए डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता और किसानों को ब्याज मुक्त ऋण जैसी घोषणाओं को सरकार की संवेदनशील सोच का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ग्रामीण परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का रोडमैप है। सड़क, उद्योग, शिक्षा, कृषि और सामाजिक योजनाओं को एक साथ आगे बढ़ाने की सोच स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।अंत में सुल्तानिया ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में यह बजट प्रदेश के विकास को नई गति देगा और आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा

प्रातिक्रिया दे

Back to top button