सदन में संघर्ष होगा तेज- विधानसभा सत्र में सरकार के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने करी विधायकों की नियुक्तियां, नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा- नया जोश, नई जिम्मेदारी, जनहित की प्रबल तैयारी

सदन में संघर्ष होगा तेज- विधानसभा सत्र में सरकार के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने करी विधायकों की नियुक्तियां, नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा- नया जोश, नई जिम्मेदारी, जनहित की प्रबल तैयारी kshititech
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत

विधानसभा सत्र में सरकार के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने करी विधायकों की नियुक्तियां, नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा- नया जोश, नई जिम्मेदारी, जनहित की प्रबल तैयारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रदेश में राज्य की विपक्षी कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर राज्य की विष्णु देव सरकार के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन करेगी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 20 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के सहयोग के लिए सचेतक के रूप में विधायकों की नियुक्तियां की है,तथा इन नियुक्तियों पर डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा कि नया जोश, नई जिम्मेदारी, जनहित की प्रबल तैयारी के साथ कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करेगी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जो नियुक्तियां की गई है उसमें प्रमुख रूप से लखेश्वर बघेल (उपनेता),दलेश्वर साहू (मुख्य सचेतक),दिलीप लहरिया (उप सचेतक) शामिल है तथा महंत जी ने कहा है कि ​अब सदन में संघर्ष और भी तेज़ होगा!
एवम मैं ​छत्तीसगढ विधायक दल में की गयी नियुक्तियों का मैं स्वागत करता हूँ। जनता की आवाज़ को विधानसभा में और भी बुलंदी देने के लिए कांग्रेस की ‘नई टीम’ तैयार है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading