बासु जैन साहब के नेतृत्व में चकाचक होंगे शक्ति जिले के गांव- जिला प्रशासन से मिली करोड़ों रुपए के नए विकास कामों की स्वीकृति,SIR की मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन, कलेक्टर तोपनो साहब ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से दी जानकारी, 6,70,283 मतदाता है शक्ति जिले में, हजारों नए मतदाताओं की हुई वृद्धि, वोटर लिस्ट में चेक कर लो अपना नाम




बासु जैन साहब के नेतृत्व में चकाचक होंगे शक्ति जिले के गांव- जिला प्रशासन से मिली करोड़ों रुपए के नए विकास कामों की स्वीकृति,SIR की मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन, कलेक्टर तोपनो साहब ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से दी जानकारी, 6,70,283 मतदाता है शक्ति जिले में, हजारों नए मतदाताओं की हुई वृद्धि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती श्री वासु जैन के निर्देशन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत सरपंचों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा योजना अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ लगभग 3.5 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश सरपंचों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर सरपंचों को निर्देशित किया गया कि सभी स्वीकृत कार्य गुणवत्तापूर्वक एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराए जाएं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। योजना अंतर्गत आजीविका डबरी निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली गोदाम भवन निर्माण, सिंचाई हेतु नाली निर्माण कार्य सहित विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों के लिए ग्राम पंचायत कलमी, ढीमानी, नग्झर, बोकरेल, भठोरा, बंदोरा भेड़ीकोना, मरघटी, रनपोटा, सिंघरा, सुलौनी कटेकोनी छोटे, कंवलझर, गोपालपुर, नवापारा म, सरवानी बा, सकरेली बा, आमापाली गलगलाडीह, ठठारी एवं हरदीडीह में प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
[
कलेक्टर ने प्रेसवार्ता कर एसआईआर अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की दी जानकारी,एसआईआर कार्य में सहयोग के लिए कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों, राजनैतिक दलों, स्वयंसेवको सहित अन्य संगठनों व समस्त जिलेवासियों का जताया आभार, दी बधाई
सक्ती-भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का सफलतापूर्वक समापन कर अंतिम मतदाता सूची का आज प्रकाशन किया गया। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने एसआईआर के बारे में बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर जिला सक्ती में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण संपन्न किया गया। उन्होंने कहा कि चार महीने तक चले निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित की गई, जिसमें कुल 670283 मतदाता पंजीकृत है। मतदाता सूची के प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशन के बाद 9331 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए 765 बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए और 660952 मतदाताओं के मिलान और मैपिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने एसआईआर कार्य में सहयोग व जागरूकता के लिए मीडिया प्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों, राजनैतिक दलों, स्वयंसेवको सहित अन्य संगठनों व समस्त जिलेवासियों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरकर, उसके साथ घोषणा पत्र (Declaration) और आवश्यक सहायक दस्तावेज़ संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि एवं स्थानातंरण हेतु फॉर्म-8 भरकर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।कलेक्टर ने बताया कि एसआईआर की घोषणा के बाद से ही जिले में मतदाताओं को गणना फॉर्म के वितरण से लेकर उनके डिजिटलीकरण का कार्य “मिशन मोड” पर किया गया। इस दौरान जो गणना फॉर्म मृत मतदाता, स्थायी स्थानांतरण या अनुपस्थिति के कारण वापस नही मिले, उनकी पुष्टि के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के बीच बैठकें आयोजित की गई। जिले में इन बैठकों के अंत में, जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म वापस नहीं आए, उनकी सूची विधानसभा क्षेत्रवार जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सक्ती की वेबसाइट https://distsakti.nic.in और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर प्रकाशित की गई थी। चार महीने तक चली निरंतर प्रक्रिया के बाद. 01.01.2026 की अर्हता तिथि के आधार पर आज दिनांक 21.02.2026 को जिला सक्ती के सभी मतदान केंद्रों सहित प्रत्येक निर्धारित स्थानों पर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सक्ती की वेबसाइट https://distsakti.nic.in और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर भी उपलब्ध है, जहाँ मतदाता अपने विवरण की जाँच कर सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम, जनसंपर्क अधिकारी श्री आनंद दुबे, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री राधेश्याम साहू, श्री श्रवण गभेल सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि व निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
शक्ति जिले के मतदाता इन माध्यमों से अंतिम मतदाता सूची में देख सकते हैं अपना नाम
सक्ती-ऐसे सभी मतदाता जो अपना नाम अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में शामिल हैं या नहीं देखना चाहते हैं। वे वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in , वोटर पोर्टल- https://voters.eci.gov.in , ECINETAPP, संबंधित बीएलओ (BLO) के माध्यम से, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संबंधित ERO व AERO कार्यालय के माध्यम से अपने नाम जुड़ने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन,एसआईआर के बाद जिले में 09 हजार 331 मतदाताओं की वृद्धि,अंतिम प्रकाशन के अनुसार जिले में 06 लाख 70 हजार 283 मतदाता पंजीकृत,राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां की गई वितरित,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों की बैठक लेकर दी विस्तृत जानकारी
सक्ती-भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार सक्ती जिले में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू किया गया। राज्य भर में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए और चार महीने तक लगातार चले एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के विभिन्न चरणों के प्रभावी संचालन के बाद आज निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिसके सम्बन्ध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों की बैठक लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के अनुसार सक्ती जिले की कुल मतदाता 06 लाख 70 हजार 283 मतदाता पंजीकृत है। एसआईआर पश्चात 09 हजार 331 मतदाताओं की वृद्धि हुई हैं। मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने या मतदाता सूची से अपना नाम हटवाने से संबंधित दावे और आपत्तियां 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच प्रस्तुत किए गए थे। प्राप्त दावे, आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने राजनीतिक दलों के प्रतिनधिनियों की आज बैठक लेकर विधानसभावार अंतिम मतदाता सूची के आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि सक्ती विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 6 हजार 675 मतदाता, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र 2 लाख 19 हजार 329 मतदाता और जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 44 हजार 279 मतदाता हैं, इस प्रकार जिले के कुल मतदाता 06 लाख 70 हजार 283 है। एसआईआर के दौरान सक्ती विधानसभा क्षेत्र में 3181 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए तथा 673 मतदाताओं के नाम काटे गए। इस प्रकार इस विधानसभा क्षेत्र में 2508 मतदाताओं की वृद्धि हुई, वही चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में 3703 मतदाताओं के नाम जोड़े गए और 113 मतदाताओं के नाम काटे गए, इस प्रकार कुल 3590 मतदाताओं की वृद्धि हुई। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में 3306 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से जोड़े गए और 73 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में काटे गए। इस प्रकार इस विधानसभा में 3233 मतदाताओं की वृद्धि हुई। इस प्रकार सक्ती जिले में 10190 मतदाताओं के नाम जोड़े तथा 859 के नाम काटे गए। इस प्रकार जिले में कुल 9331 मतदाताओं की वृद्धि हुई। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कलेक्टर द्वारा मतदाता सूची के प्रतियां भी प्रदाय की गई। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6 भरकर उसके साथ घोषणा पत्र और आवश्यक सहायक दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए उन्होंने यह भी बताया कि 01 जनवरी 2026 की पात्रता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके युवा भी प्रपत्र संख्या-6 भरकर भविष्य में प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। जिले के नागरिक समय-समय पर होने वाले आवश्यक संशोधनों के अनुसार प्रपत्र 6, 7 और 8 भी भर सकेंगे। कलेक्टर श्री तोपनो ने बताया कि एसआईआर के दौरान आगामी अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2026 के संदर्भ में भावी मतदाताओं से आवेदन प्रपत्र-6 में प्राप्त किया गया है,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को सफल बनाने में सहयोग के लिए जिले के सभी राजनैतिक दलों, मीडिया प्रतिनिधियो सहित समस्त जिलेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है, साथ ही निर्वाचन प्रणाली के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों को भी धन्यवाद देते हुए बधाई दी है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



