धन्यवाद कलेक्टर साहब- जेठा टोल प्लाजा की मनमानी पर लगी लगाम, कलेक्टर तोपनो स्वयं पहुंचे निरीक्षण करने,कहा वाहन चालकों से अभद्रता एवं अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई, जगन्नाथ पुरी की यात्रा पर रवाना हुई महिलाएं, गांव-गांव में कृषि विभाग द्वारा लगाई जा रही चौपाल




धन्यवाद कलेक्टर साहब- जेठा टोल प्लाजा की मनमानी पर लगी लगाम, कलेक्टर तोपनो स्वयं पहुंचे निरीक्षण करने,कहा वाहन चालकों से अभद्रता एवं अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई, जगन्नाथ पुरी की यात्रा पर रवाना हुई महिलाएं, गांव-गांव में कृषि विभाग द्वारा लगाई जा रही चौपाल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने टोल प्लाजा जेठा के खिलाफ अवैध वसूली और मारपीट की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे कलेक्टर ने टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर मौजूद टोल प्लाजा प्रबंधन के कर्मचारियों से एनएचएआई की गाइडलाइन के तहत उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि टोल प्लाजा का संचालन पूर्णतः नियमों के अनुरूप किया जाए तथा एनएचएआई के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए सुगम और सुरक्षित आवागमन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। टोल प्लाजा जेठा के विरुद्ध लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीर बताते हुए उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी कि नियम विरुद्ध किसी भी प्रकार की वसूली, अभद्र व्यवहार या अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री तोपनो ने टोल प्रबंधन को सभी व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने, पारदर्शिता बनाए रखने और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए
विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में कृषि पखवाड़ा का किया जा रहा आयोजन,कृषि पखवाड़ा अंतर्गत किसानों को फसल विविधीकरण व जैविक खेती के लिए किया जा रहा जागरूक
सक्ती-कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में 13 फरवरी 2026 से 03 मार्च 2026 तक कृषि पखवाड़ा अंतर्गत कृषक चौपालों का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत भद्रीपाली, बासीनपाठ, मानिकपुर, पलाड़ीखुर्द, लहंगा, मोहगांव, जर्वे , पोरथा, भेडापाली, जुनवानी, परसदाखुर्द, जोंग़रा, अमलडीह, सोंठी ,सुकलीपाली, बुंदेली, गोरखापाली, ढिमानी, पोता, कनईडीह, कलमी, चरौदा, अड़भार , सारसकेला, बरभाठा, अचरितपाली, घोघरी , कुरदी, बालपुर , लटेसरा, मड़वा, छोटे कटेकोनी, सिंघितराई , चुरतेली, जवाली,, कुरदी, बालपुर, लटेसरा, मड़वा, बगरैल, चूराघाठा, तेन्दुमुड़ी, मांजरकुद, दर्री, साल्हे, अकोलजमोरा, बलकरी, कलमीडीह, आमापाली, सलनी, दर्राभाठा, कचंदा, घोराडीपा, जैजैपुर, डोटमा, परसदा, बरदुली, नगारीडीह एवं जमड़ी ग्राम पंचायतों में कृषक चौपाल आयोजित किए गए। कृषि चौपालों में जिले में व्याप्त जल संकट को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने की अपील की गई। आगामी खरीफ वर्ष 2026 की तैयारी के तहत फरवरी से मई 2026 तक रासायनिक उर्वरकों का अग्रिम उठाव करने की सलाह दी गई तथा संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी गई। धरती माता बचाओ अभियान’ के अंतर्गत जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही पी.एम. आशा योजना के तहत दलहन एवं तिलहन फसलों के पंजीयन हेतु किसानों का आह्वान किया गया तथा जिले में खरीदी के लिए 06 समितियां पंजीकृत की गई हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लंबित ई-केवाईसी, भूमि विवरण अद्यतन, आधार सीडिंग, अपात्र एवं संदिग्ध प्रकरणों के सत्यापन और सक्रिय किसानों का फार्मर आईडी निर्माण तथा जिले में ग्रीष्मकालीन धान के रकबे में कमी कर मक्का, दलहन एवं तिलहन फसलों का क्षेत्र विस्तार का कार्य सात प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। एग्रीस्टेक पंजीयन से वंचित किसानों का शिविरों के माध्यम से पंजीयन किया जा रहा है। चौपाल में फसल विविधीकरण, रबी में बीज उत्पादन कार्यक्रम लेने हेतु किसानों को जानकारी दी जा रही है जिसे उन्नत बीज के क्षेत्र में भी किसान आत्मनिर्भर हो सके, किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी.) के माध्यम से किसानों को अल्पकालीन फसल ऋण लेने हेतु जागरूक किया जा रहा है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर ग्रीष्मकालीन फसल में अनुशंसित उर्वरक का उपयोग हेतु किसानों को जागरूक किया जा रहा है
जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई आयोजित
सक्ती-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में आर.बी.आई. एवं नाबार्ड तथा जिला अग्रणी बैंक सक्ती के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सामाजिक एवं आर्थिक विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में पिछली परामर्शदात्री समिति की बैठक की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन, जिले में बैंकिंग गतिविधि पर चर्चा, राष्ट्रीय मापदंडों की समीक्षा, वार्षिक साख योजना 2025-26 लक्ष्य एवं प्रगति पर चर्चा, शासकीय योजनान्तर्गत ऋण वितरण पर चर्चा, किसान क्रेडिट कार्ड पर चर्चा, किसानों की आय वृद्धि करने पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की समीक्षा, इनऑपरेटिव बैंक अकाउंट्स तथा डीईए फंड को ऑपरेटिव कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, आर.बी.आई. के प्रतिनिधि, एलडीएम श्री मनोज कुमार वर्मा एवं जिला के समस्त बैंको के प्रबंधक एवं संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे
दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत महिला स्व सहायता समूहों का पुरी रवाना
सक्ती-जिला सक्ती अंतर्गत संचालित महिला स्व सहायता समूहों की अध्यक्षों एवं सदस्यों को दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत अध्ययन एवं अवलोकन हेतु जिला पुरी (ओडिशा) के लिए रवाना किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला स्व सहायता समूहों को सफल उत्पादक समूहों की कार्यप्रणाली, प्रबंधन, विपणन व्यवस्था एवं स्वरोजगार मॉडल का प्रत्यक्ष अध्ययन कराना है, ताकि वे अपने जिले में भी इन मॉडलों को अपनाकर आर्थिक गतिविधियों को सशक्त बना सकें। भ्रमण के दौरान समूह की महिलाएं जिला पुरी के महिला स्व सहायता उत्पादक समूहों के कार्यों का अवलोकन करेंगी। साथ ही वे पुरी एवं भुवनेश्वर के विभिन्न प्रमुख स्थलों का निरीक्षण भी करेंगी, जिससे उन्हें नए अनुभव प्राप्त होंगे और नवाचार के लिए प्रेरणा मिलेगी। प्रशासन द्वारा इसे महिला स्व सहायता समूहों को सशक्त बनाने तथा उनकी आर्थिक उन्नति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।





