कानून व्यवस्था पर मंथन- सड़क सुरक्षा को लेकर शक्ति जिले में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन गंभीर, 17 फरवरी को हुई समिति की आवश्यक बैठक, कलेक्टर तोपनो एवं एसपी ठाकुर रहे मौजूद, कलेक्टर साहब ने ली TL की मीटिंग, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, शक्ति जिले में अब चलेगा मिशन हेलमेट एवं सीट बेल्ट अभियान

कानून व्यवस्था पर मंथन- सड़क सुरक्षा को लेकर शक्ति जिले में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन गंभीर, 17 फरवरी को हुई समिति की आवश्यक बैठक, कलेक्टर तोपनो एवं एसपी ठाकुर रहे मौजूद, कलेक्टर साहब ने ली TL की मीटिंग, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, शक्ति जिले में अब चलेगा मिशन हेलमेट एवं सीट बेल्ट अभियान kshititech
शक्ति जिले में 17 फरवरी को हुई जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक

कानून व्यवस्था पर मंथन- सड़क सुरक्षा को लेकर शक्ति जिले में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन गंभीर, 17 फरवरी को हुई समिति की आवश्यक बैठक, कलेक्टर तोपनो एवं एसपी ठाकुर रहे मौजूद, कलेक्टर साहब ने ली TL की मीटिंग, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-जिले की कानून-व्यवस्था की समग्र स्थिति, मादक पदार्थ नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर आज कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर की उपस्थिति मे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, जिला परिवहन अधिकारी श्री गौरव साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स की जानकारी लेते हुए वहां शीघ्र सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर सांकेतिक बोर्ड, गति अवरोधक, ट्री रिफ्लेक्टर, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर द्वारा जिन स्थानों पर पूर्व में दुर्घटनाएं हो चुकी हैं या जहां दुर्घटनाओं की संभावनाएं अधिक हैं, वहां विशेष सतर्कता बरतते हुए मरम्मत और सुधार कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने को कहा गया। उन्होंने मोड़, ब्रेकर आदि को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए सड़कों के किनारे संकेतक बोर्ड लगाए जाने कहा। उन्होंने हाईवे पर स्थित उन ढाबों पर विशेष निगरानी रखने को कहा, जहां ट्रक सड़कों पर खड़े रहते हैं या मादक पदार्थों का सेवन कराना पाया जाता है। ऐसे प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग को अवारा मवेशियों को सुरक्षित रखने की कार्ययोजना तैयार करने और अवारा मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाने कहा, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने सड़क सुरक्षा को लेकर आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी विभागों को अपने कार्यालयो मे आने वाले आमजन को जागरूक करने कहा। उन्होंने सभी टू व्हीलर वाहन चालको को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और फोर व्हीलर वाहन चालको को अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाने की बात कही। जिससे गंभीर दुर्घटनाओ से बचा जा सके। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियो और जिलेवासियो से स्वयं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने और अपने आस पास के लोगो को जागरूक करने के साथ ही सभी को अपने बच्चों को बिना लाईसेंस बने वाहन चलाने न देने कहा। साथ ही अपने बच्चों को भी ट्रैफिक नियमो की जानकारी देने का आग्रह किया। बैठक मे कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले मे दुर्घटनाओ में मृत व घायलों की जानकारी, मोटर व्हिकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, जागरूकता कार्यक्रम, दुर्घटना जन्य स्थलों की जानकारी सहित अन्य आवश्यक जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,आयुष्मान तथा वय वंदना कार्ड निर्माण कार्य में लाए तेजी – कलेक्टरल,विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश*

सक्ती- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने आयुष्मान तथा वय वंदना कार्ड निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्ड निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर कार्ड उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों का पंजीयन करने पर जोर दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिले के सभी नागरिकों को फाइलेरिया की दवा खिलाए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में धान का उठाव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों पर धान का अनावश्यक भंडारण न हो और परिवहन व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन द्वारा जिला अधिकारियों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में एआई तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देना तथा अधिकारियों की कार्यक्षमता को और अधिक प्रभावी बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान सीईओ श्री वासु जैन ने अधिकारियों को एआई के महत्व और इसके व्यावहारिक उपयोगों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से विभिन्न शासकीय कार्यों को सरल, तेज और अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा सकता है। एआई तकनीक का उपयोग करके अधिकारी विभागीय पत्र, आमंत्रण पत्र, प्रस्तुतिकरण (पीपीटी), आवेदन पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज कम समय में और आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रशिक्षण में सभी विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग अंतर्गत होने वाले उल्लेखनीय कार्यों की प्रेस विज्ञप्ति और विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की आधारभूत जानकारी और डाटा के साथ स्टोरी (सफलता की कहानी) बनाए जाने की जानकारी दी गई। जिससे विभाग अंतर्गत होने वाले महत्वपूर्ण कार्यों को बेहतर ढंग से आमजन को बताया जा सके,कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा कि वर्तमान समय में एआई एक आधुनिक और उपयोगी तकनीक के रूप में उभर रही है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में समय की बचत के साथ-साथ गुणवत्ता में भी सुधार होगा। एआई के उपयोग से दस्तावेजों को अधिक आकर्षक, सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित बनाया जा सकता है, जिससे कार्य निष्पादन की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनती है। कलेक्टर श्री तोपनो ने अधिकारियों को एआई तकनीक का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे न केवल व्यक्तिगत कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि विभागीय कार्यों में भी पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कि वे इस तकनीक को अपनाकर अपने दैनिक कार्यों को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाएं। बैठक में कलेक्टर ने एसआईआर से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसआईआर के तहत शेष बचे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर योजना, जल जीवन मिशन, आश्रम छात्रावासो का निरीक्षण, लोक सेवा गारंटी आदि कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य आवश्यक कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा तहसीलवार विवादित नामंतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, एसडीएम सक्ती श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading