*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

बाराद्वार नगर पंचायत में निर्माण कार्यों का हो रहा लगातार भूमि पूजन, वार्ड क्रमांक 14, 15 में बनेगी आरसीसी नाली, अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने शहर- सभी के सहयोग से हमारा शहर बनेगा पूरे प्रदेश में विकसित शहर

बाराद्वार नगर पंचायत में निर्माण कार्यों का हो रहा लगातार भूमि पूजन, वार्ड क्रमांक 14, 15 में बनेगी आरसीसी नाली, अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने शहर- सभी के सहयोग से हमारा शहर बनेगा पूरे प्रदेश में विकसित शहर kshititech
शहर में हुआ RCC नाली निर्माण का भूमिपूजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- नगर पंचायत बाराद्वार क्षेत्र में विकास के कामों का लगातार भूमि पूजन हो रहा है, तथा शहर जहां विकास की ओर अग्रसर है, तो वहीं शहर की जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यकता अनुसार सड़क, नालियों का निर्माण किया जा रहा है,इसी श्रृंखला में वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में आरसीसी नाली का निर्माण का भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ, इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने जहां नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तो वही बताया कि शहर के विकास को लगातार एक नई दिशा मिल रही है

तथा नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने कहा कि बाराद्वार शहर में नागरिकों के सहयोग से शहर को साफ सुथरा रखने एवं पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ नगर पंचायत के रूप में विकसित करने की दिशा में हम सभी काम कर रहे हैं, एवं नगर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि भी इस काम में सहयोग कर रहे हैं, एवं आने वाले दिनों में हम सभी मिलजुल कर इस शहर को श्रेष्ठ शहर बनाएंगे, वहीं निर्माण कार्य के भूमि पूजन के दौरान प्रमुख रूप से नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे ,उपाध्याक्ष जितेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया, वार्ड क्रमांक- 14 की पार्षद श्रीमती अंजू कुर्रे, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद कैलाश जी, पूर्व पार्षद जी, वार्ड क्रमांक- 3 के पार्षद प्रतिनिधि जी, वार्ड क्रमांक- 10 के पार्षद अजय राजपूत, नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पुनीत वर्मा, नगर पंचायत बाराद्वार के उप यंत्री लक्ष्मण दहीरे,श्री छतराम ,यादराम यादव, शिवचरण बरेठ, शिवनाथ बरेठ, गंगाराम बरेठ, वार्ड क्रमांक- 6 के पार्षद अमित बरेठ, मोतीलाल कुर्रे, कीर्ति सागर रात्रे सहित काफी संख्या में जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक तथा नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Back to top button