धन्यवाद इंदौर पुलिस- शक्ति जिले के लैब में काम करने वाले युवक की हुई निर्मम हत्या के मामले में आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार, लूट की नीयत से की गई थी चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी, मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुई थी हत्या


शक्ति जिले के युवक की हुई निर्मम हत्या के मामले में आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार, लूट की नीयत से की गई थी हत्या,शक्ति पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी, मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुई थी हत्या
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- शक्ति जिले के देवरघटा निवासी युवक की इंदौर मध्य प्रदेश में लूट की नीयत से निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिस पर पूरा मामला गर्मा गया था, एवं शक्ति पुलिस ने भी उपरोक्त घटना को लेकर संबंधित थाने के पुलिस से संपर्क बनाकर रखा एवं पुलिस कमिश्नरेट इंदौर (म.प्र.) पुलिस थाना – बाणगंगा द्वारा दिनांक 15/02/2026 प्रेस नोट जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी है,, तथा पुलिस द्वारा दी कई जानकारी के अनुसार MR-4 रोड, भागीरथपुरा पर हुए अंधे कत्ल का खुलासा लूट के उद्देश्य से की गई पुरुष की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार हुए है,दिनांक 11/02/26 को MR-4 रोड पर हुई थी खोजीराम पिता लखनलाल नारंगे की हत्या हुई थी,मृतक की हुई थी धारदार हथियार से हत्या, शव पर मिले थे 18 घाव,आरोपियों ने मृतक के साथ लूट करने के प्रयास में दिया धारदार चाकूओं से हत्या को अंजाम,पुलिस से बचने के लिए भागते समय आरोपी हुए घायल,पुलिस आयुक्त महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपायुक्त जोन 3 श्री राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री रामसनेही मिश्रा के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती रुबीना मिजवानी के निर्देशन में थाना बाणगंगा पुलिस द्वारा MR-4 रोड, भागीरथपुरा में हुई अंधे कत्न की गंभीर घटना का सफल अनावरण किया गया है
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, दिनांक 12/02/2026 को थाना बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत पुलिस चौकी भागीरथपुरा में उस समय सनसनी फैल गई, जब MR-4 रोड के किनारे एक पुरुष का शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई मौके पर पहुँची पुलिस टीम द्वारा शव का मुआयना करने पर पाया गया कि शव के गले पर गहरा घाव था, और शरीर पर जगह जगह धारदार हथियार से घाव पहुँचाये गये थे पुलिस टीम द्वारा शव की पहचान हेतु आस पास के क्षेत्र में मृतक की फोटो दिखाकर पूछताछ की गई, जिसकी पहचान खोजीराम पिता लखनलाल नारंगे उम्र 45 वर्ष नि. वर्तमान पता किराये का मकान लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के सामने, इंदौर स्थायी पता ग्राम देवरघाटा, जिला सक्ती, छत्तीसगढ़ के रूप में की गई मृतक के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर परिजन द्वारा बताया गया कि मृतक पोलोग्राउंड स्थित युग कलर लैब पर काम करता था मृतक की निर्ममता से हुई हत्या को देखते हुये वैज्ञानिक व विधिसम्मत तरीके से जांच प्रारंभ की गई तथा मृतक के परिजन की रिपोर्ट पर थाना बाणगंगा पर अपराध क्रमांक 275/26 धारा 103 (1) भारतीय न्झाय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया,जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी घटना के खुलासे हेतु पुलिस उपायुक्त महोदय, जोन-3, इंदौर के व्द्वारा एक विशेष पुलिस टीम (SIT) गठित की गई जांच के दौरान घटनास्थल व आसपास लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, घटना स्थल के आसपास के दुकानदारों,रहवासियों व पूर्व अपराधियों से भी गहन पूछताछ की गई तथा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान इस प्रकार है-आर्थन उर्फ लड्डू पिता ओमप्रकाश वर्मा नि. 231/25 रेडवाल कालोनी, बाणगंगा, इंदौर 2. भरत पिता संजय वर्मा नि. 708, टाल वाली गली, भागीरथपुरा इंदौर रूप में की गई,आरोपीगण की शिनाख्त होने के पश्चात दिनांक 15/01/2026 की रात्रि में आरोपीगण को अभिरक्षा में लेकर बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई, जिन्होनें घटना करना स्वीकार किया व आरोपीगण के कब्जे से मृतक से लूटा गया पर्स, नगद पैसे व मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल, चाकू व घटना के समय पहने कपड़े जप्त किये गये आरोपीगण को गिरफ्तारी के पश्चात घटना स्थल की पुनःर्निमाण की कार्यवाही करने के दौरान दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, जिससे घटना स्थल के पास स्थित रेलवे पटरियों के ब्लाक मे फंसकर आरोपी घायल हो गये
पूछताछ का खुलासा-पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मृतक को रास्ते में रोककर डराधमका कर व मारपीट कर लूटने का प्रयास किया मृतक के विरोध करने पर आरोपीगण ने मृतक पर चाकूओं से अंधाधुंध वार किये, जिससे मृतक की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई जिसके पश्चात मृतक ने मिले पर्स, नगदी व मोबाईल लेकर आरोपीगण भाग गये आरोपीगण ने मृतक का मोबाईल ट्रेस होने के डर से सिम निकाल कर तोड़ दी व मोबाईल भी तोड़फोड़ करके फेंक दिया,गिरफ्तार (धायल) आरोपी-आर्यन उर्फ लड्डू पिता ओमप्रकाश वर्मा नि. 231/25 रेडवाल कालोनी, बाणगंगा, इंदौर, गिरफ्तार (घायल) आरोपी :आर्यन उर्फ लड्डू पिता ओमप्रकाश वर्मा नि. 231/25 रेडवाल कालोनी, बाणगंगा, इंदौर,भरत पिता संजय वर्मा नि. 708, टाल वाली गली, भागीरथपुरा इंदौर है,पुलिस टीम -एसीपी रुबिना मिजवानी, अनुभाग हीरानगर इन्दौर,निरीक्षक सियाराम गुर्जर, थाना प्रभारी बाणगंगा, उप निरीक्षक संजय धुर्वे,उप निरीक्षक शुभम पान्डे,प्रआर. 1898 कमलेश चावड़ा,प्रआर. 2021 चरणसिंह,आर. 3988 सुखवेन्द्र,आर. 2389 प्रमोद मावई,आर. 362 धर्मेन्द्र ओझाआर. 2835 नागेन्द्रसिंह,आर. 820 रामकुमार त्यागी,आर. 3720 जितेन्द्र गोयल,आर. अमित मौर्य,आर. अंकित दास है,इंदौर पुलिस द्वारा तत्परता व संवेदनशीलता से कार्रवाई करते हुए अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है



