बंसल की सीएम साहब से मुलाकात- शक्ति के चेंबर अध्यक्ष मुकेश बंसल ने करी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात, व्यापार संबंधी विषयों पर करी सीएम साहब से चर्चा, शक्ति आने का न्योता भी दिया बंसल ने



शक्ति के चेंबर अध्यक्ष मुकेश बंसल ने करी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात, व्यापार संबंधी विषयों पर करी सीएम साहब से चर्चा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई शक्ति के ऊर्जावान अध्यक्ष मुकेश बंसल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देवता साय से मुलाकात की, इस दौरान श्री बंसल ने सीएम साहब का स्वागत अभिनंदन करते हुए शक्ति आने का निमंत्रण दिया तो वहीं मुख्यमंत्री जी से व्यापारिक गतिविधियों को लेकर भी लंबी चर्चा की, साथ ही बताया कि प्रदेश में आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में व्यापार हितों के लिए शासन की योजनाएं चला रही है, तथा आने वाले समय में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की मांगों पर भी आप सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेंगे, साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन का प्रयास भी सराहनीय है, इस दौरान चेंबर अध्यक्ष मुकेश बंसल ने मुख्यमंत्री जी को शक्ति आने का निमंत्रण भी दिया तथा बताया कि जिला मुख्यालय शक्ति के सभी व्यापारी आपके आगमन की प्रतीक्षा में है, तथा आपका आगमन हमारे जिला मुख्यालय शक्ति के लिए एक गौरवशाली अवसर होगा, इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने भी मुकेश बंसल से आत्मीयता पूर्ण मुलाकात करते हुए शक्ति क्षेत्र के सभी व्यापारियों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया


