खिलावन की सक्रियता- पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने किया 7 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन, नगरदा में बनेगा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं सरकारी कॉलेज का नया भवन,खिलावन साहू के प्रयासों से मिली भवन निर्माण की स्वीकृति,पूर्व विधायक खिलावन ने कहा- सर्व वर्ग के कल्याण का है मोदी सरकार का आम बजट





पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने किया 7 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन, नगरदा में बनेगा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं सरकारी कॉलेज का नया भवन, पूर्व विधायक खिलावन ने कहा सर्व वर्ग के कल्याण का है मोदी सरकार का आम बजट
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- सक्ती विधानसभा के वनांचल क्षेत्र नगरदा में शिक्षा के सशक्त भविष्य की नींव।7 करोड़ के कॉलेज एवं कस्तूरबा भवन का भूमिपूजन किया डॉ खिलावन साहू ने,सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय नगरदा के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ. खिलावन साहू के अथक प्रयासों से अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय भवन हेतु ₹4.50 करोड़ रुपए एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भवन हेतु ₹2.50 करोड़ की स्वीकृति कराकर डॉ साहू ने मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होकर विधिवत भूमिपूजन किया । डॉ साहू ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र के हर छात्र-छात्रा को बेहतर अवसर और मजबूत आधार देना ही हमारा संकल्प है।माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का हृदय से आभार एवं धन्यवाद दिया।कार्यक्रम को ग्राम पंचायत नगरदा के सरपंच बॉम्बे लाल यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर उप सरपंच एवं जन भागीदारी समिति के सदस्यगण श्रीमती लता विजेंद्र कंवर,गोपाल जयसवाल, कौशल साहू, श्रीमती रोशनी साहू,ऋषि श्रीवास, श्याम चौहान,श्रीमती सुखमति कंवर ,दीक्षा रानी जयसवाल, कस्तूरबा विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमति रंभा साहू,कॉलेज प्राचार्य डॉ.ए पी गोस्वामी,अधीक्षिका श्रीमती संतोषी राज एवं ग्राम पंचायत नगरदा के पंचगण रामकुमार कंवर, धरम कंवर, सिया राम साहू,भगदन केवट , गणेश कंवर रामेश्वर कंवर,किशन कंवर,,जीवन कंवर, विजय कंवर,लक्ष्मी नारायण कंवर, अजय चौहान,राम कुमारी महेतर कंवर , मोहन तोदी, गया राम साहू, रामगोपाल साहू ,छोटे लाल यादव , डॉ अमित तिवारी आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।
[
सभी वर्गों को साधने वाला केंद्रीय बजट: डॉ खिलावन साहू,आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम
सक्ती-सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे सभी वर्गों को प्रसन्न करने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।डॉ साहू ने आगे कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, उद्योगपति, कर्मचारी, अधिकारी और विद्यार्थी सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में ऐसी योजनाओं का प्रावधान किया गया है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचेगी। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण भारत पर फोकस करते हुए कहा कि इस बजट से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कृषि, रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाएं गांवों में खुशहाली लाने का काम करेंगी, जिससे किसानों और मजदूरों की आय में बढ़ोतरी होगी। डॉ साहू ने बताया कि बजट में शहरों के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये की योजनाएं लाई गई हैं। बुनियादी ढांचे, आवास, परिवहन और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से शहरी जीवन को और बेहतर बनाने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। अंत में उन्होंने कहा कि यह बजट मोदी सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है जो न केवल वर्तमान की जरूरतों को पूरा करता है बल्कि भविष्य के भारत की मजबूत नींव भी रखता है। यह बजट देश को विकास के नए आयामों तक ले जाने वाला साबित होगा।





