शक्ति के प्रतिष्ठित लिटिल फ्लॉवर स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन, जिला शिक्षा अधिकारी सहित दिग्गज हस्तियां रही मौजूद, बच्चों के प्रस्तुति की प्रशंसा करी अतिथियों ने, विद्यालय के बच्चे भी हुए सम्मानित



शक्ति के प्रतिष्ठित लिटिल फ्लॉवर स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन, जिला शिक्षा अधिकारी सहित दिग्गज हस्तियां रही मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति- शक्ति शहर के स्टेशन रोड नाका चौक में स्थित अंग्रेजी माध्यम के स्कूल लिटिल फ्लावर में 28 जनवरी को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया ,जिसमें लिटिल फ्लावर के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश अग्रवाल जिला सांख्यिकीय अधिकारी , लखन लाल पटेल थाना प्रभारी शक्ति, दिलीप पटेल विकासखंड शिक्षा अधिकारी शक्ति उपस्थित थे । सर्वप्रथम विद्यालय के संचालक टी.पी. उपाध्याय मोहम्मद अनीस शेख, श्रीमती वंदना उपाध्याय ,श्रीमती सुरैया खान एवं विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती संध्या सोनी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेघा साहू ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार के द्वारा किया गया। वार्षिकोत्सव में छात्र /छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के संचालक टी.पी. उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा से ही विकास सम्भव है l इसीलिए हमारा विद्यालय शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने हेतु निरंतर प्रयास कर रहा है l मोहम्मद अनीस शेख ने कहा कि यह कार्यक्रम आप सबका है । आपके ही बच्चे मंच पर प्रस्तुति दे रहे हैं इन्हें प्रोत्साहित कीजिए जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की तारीफ करते हुए कहा कि लिटिल फ्लावर स्कूल बहुत ही अच्छा स्कूल है,यहां शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी विशेष ध्यान दिया जाता है ।जैसे अभी 26 जनवरी में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करके जिस तरह अपने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है यह सराहनीय है। यह विद्यालय के लिए अत्यंत ही गर्व का विषय है। लिटिल फ्लावर के विद्यार्थी शोएब अली ने राज्य स्तरीय विज्ञान मेला में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं विद्यालय के साथ जिला का मान बढ़ाया। माननीय जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के संचालक टी पी उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस शेख को इस उपलब्धि के लिए प्रशंसा की। उन्होंने भी परीक्षा के संबंध में बच्चों को मार्गदर्शन देने की बात कही ताकि बोर्ड परीक्षा में बच्चों को तनाव न हो। विकासखंड शिक्षाधिकारी दिलीप पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय के छात्र प्रखर अग्रवाल ने प्रथम प्रयास में ही नीट की परीक्षा में एवं राधिका अग्रवाल ने जेईई एडवांस में सफलता हासिल किया वैसे ही आगे यहां के बच्चे अन्य प्रतियोगी परीक्षा में चयनित हो। इससे विद्यालय का नाम रोशन होगा। यहां बच्चों को शिक्षा के साथ अन्य विधाओं में भी पारंगत करने का कार्य विद्यालय करता है।सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों के पालकों का मानना है कि यहां शिक्षा के साथ ही अनुशासन एवं नैतिक शिक्षा में भी मार्गदर्शन करते हैं। 10वीं एवं 12 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया
साथ ही विद्यालय में आए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।वार्षिकोत्सव का आयोजन 28/1/2026को सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक किया गया,जिसमें नर्सरी से 12 वीं तक के छात्र/छात्रों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी।जिसमें सुआ नृत्य,गरबा नृत्य,पंजाबी नृत्य,आदि मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसकी सभी ने प्रशंसा की।अंत में विद्यालय के संचालकों ने समस्त अतिथियों,पालकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।



