टीबी मुक्त शक्ति जिला की ओर अग्रसर- शक्ति जिले में सीएमएचओ मैडम के निर्देशन में टीबी मरीजों को हो रहा पोषण आहार का वितरण,जैजैपुर में भी 24 टी बी मरीजों को दिया गया फूड बॉस्केट पोषण आहार

टीबी मुक्त शक्ति जिला की ओर अग्रसर- शक्ति जिले में सीएमएचओ मैडम के निर्देशन में टीबी मरीजों को हो रहा पोषण आहार का वितरण,जैजैपुर में भी 24 टी बी मरीजों को दिया गया फूड बॉस्केट पोषण आहार kshititech
जैजैपुर  में हुआ पोषण आहार का वितरण

शक्ति जिले में सीएमएचओ मैडम के निर्देशन में टीबी मरीजों को हो रहा पोषण आहार का वितरण,जैजैपुर में भी 24 टी बी मरीजों को दिया गया फूड बॉस्केट पोषण आहार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-जिला सक्ति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों से टीबी मरीजों के लिए पोषण आहार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आज विकासखंड जैजैपुर में 24 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया। इससे पहले भी सक्ति और मालखरौदा के मरीजों क़ो भी वितरण किया जा चूका है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाना एवं उन्हें आवश्यक पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना है, जिससे उपचार के दौरान उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ हो सके। इस पहल से मरीजों को न केवल पोषण सहयोग मिल रहा है, बल्कि टीबी उन्मूलन की दिशा में भी एक सशक्त कदम उठाया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को इसका लाभ मिल सके।कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ. संत राम सिदार, बीएमओ डॉ. उमा शंकर साहू, बीपीएम मक्रांत बंजारे, बीईटीओ हर गोविन्द कोसले, एसटीएस नसीमा खान एवं अस्पताल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading