शक्ति जिले के उत्कृष्ट विद्यालय संस्कार पब्लिक स्कूल CBSE सक्ति में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की धूम: संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प, बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने मन मोह लिया उपस्थित जनों का





संस्कार पब्लिक स्कूल CBSE सक्ति में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की धूम: संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-स्थानीय संस्कार पब्लिक स्कूल में भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस गौरवशाली एवं भव्य रूप में मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व के इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के गीतों और तिरंगे की छटा से सराबोर रहा।शानदार आगाज और ध्वजारोहणसमारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और गरिमामय ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री द्वारकानाथ स्वर्णकार, चेयरमैन श्री प्रकाशचंद अग्रवाल, प्राचार्य श्री वी. के. मिश्रा, प्रधानाचार्या सुश्री रूपल उपाध्याय एवं श्री वीरेंद्र स्वर्णकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रेरणादायी उद्बोधनप्राचार्य श्री वी. के. मिश्रा ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी ही राष्ट्र के निर्माता हैं, जिन्हें संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता और समानता—को अपने जीवन में उतारना चाहिए
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया,संविधान नाटक: छात्रों द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण और महत्व पर आधारित एक प्रभावशाली नाटक पेश किया गया
विविध कार्यक्रम
देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और सामूहिक नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रतिभाओं का सम्मान कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया
शैक्षणिक उत्कृष्टता
सत्र 2024-25 के कक्षा-वार टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए
अंतर-सदनीय प्रतियोगिता
सत्र 2025-26 के लिए मिल्खा हाउस को विजेता (Winner) और ध्यानचंद हाउस को उपविजेता (Runner-up) की ट्रॉफी से नवाजा गया।सफल आयोजन मंच का कुशल संचालन शिक्षक श्री कोमल पटेल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने किया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका मोमिता मंडल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान और मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का सफल समापन हुआ


