पुलिस की भी धान पर है पैनी नजर, कलेक्टर-एसपी की टीम लगी शक्ति जिले में अवैध धान की आवक रोकने,कलेक्टर तोपनो एवं एसपी ठाकुर साहब कर रहे लगातार मॉनीटरिंग,कलेक्टर तोपनों ने फिर कहा- अवैध धान संबंधी शिकायतों पर नहीं बक्शे जायेंगे आरोपी





पुलिस की भी धान पर है पैनी नजर, कलेक्टर-एसपी की टीम लगी शक्ति जिले में अवैध धान की आवक रोकने,कलेक्टर तोपनो एवं एसपी ठाकुर साहब कर रहे लगातार मॉनीटरिंग,कलेक्टर तोपनों ने फिर कहा- अवैध धान संबंधी शिकायतों पर नहीं बक्शे जायेंगे आरोपी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-जिले में खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत चल रही धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कलेक्टर, सीईओ, धान खरीदी नोडल अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार सहित धान खरीदी से जुड़े सभी जिला स्तरीय अधिकारी व जांच दल लगातार दिन-रात फील्ड में सक्रिय रहते हुए औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इस बार प्रशासन की विशेष रणनीति के तहत केवल दिन में ही नहीं, बल्कि रात के समय भी धान खरीदी केंद्रों, परिवहन मार्गों और भंडारण स्थलों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। सभी अधिकारी रात्रिकालीन निरीक्षण के माध्यम से धान खरीदी से संबंधित कोचियों, बिचौलियों, अवैध परिवहन, अमानक धान और अनियमितताओं पर पैनी नजर रखे हुए हैं। कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, धान खरीदी नोडल अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर खरीदी व्यवस्थाओ का लगातार जायजा ले रहे हैं। धान की गुणवत्ता, बोरी सिलाई, स्टेकिंग, वजन, किसानों के टोकन, हमालों की उपलब्धता और रिकॉर्ड संधारण जैसे बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है,प्रशासन की इस सतत निगरानी और रात्रीकालीन निरीक्षण से जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों की मौजूदगी यह स्पष्ट संदेश दे रही है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, लापरवाही या अवैध कार्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र किसानों का एक-एक दाना धान नियमानुसार खरीदा जाए और शासन की राशि का दुरुपयोग न हो। इसके लिए 24 घंटे सतत निगरानी व्यवस्था लागू की गई है और सभी संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ फील्ड में डटे हुए हैं।
शांतिपूर्ण धान खरीदी के लिए पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन है सजग,सुचारु धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन भी हुई कड़क,जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में प्रशासनिक सख्ती, गड़बड़ी करने वालों पर सीधे जेल की कार्रवाही तय,धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कंट्रोल रूम नम्बर 07757-233470 दे सूचना
सक्ती-जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु, पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से अब जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह कड़क मोड में आ गया है। किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता न हो, इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाल लिया है। जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी किसी भी समय, बिना पूर्व सूचना के, अचानक निरीक्षण के लिए धान खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे हैं। इससे धान की अवैध गतिविधि करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है,जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद, अवैध गतिविधि, बिचौलियों की घुसपैठ या किसानों को परेशान करने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बल की सक्रिय तैनाती से खरीदी केंद्रों में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे किसानों को सुरक्षित और निर्बाध वातावरण मिल रहा है। प्रशासन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी, अनियमितता, भ्रष्टाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त निगरानी व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरे, रजिस्टरों की जांच, टोकन सत्यापन, धान की गुणवत्ता, वजन, स्टोरेज और परिवहन पर विशेष नजर रखी जा रही है। इससे धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित हो रहा है। प्रशासन ने आम नागरिकों और किसानों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी धान खरीदी में गड़बड़ी या अवैध गतिविधि नजर आए तो तुरंत प्रशासन या पुलिस या कंट्रोल रूम नंबर 07757-233470 को सूचना दें। जिले में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि धान खरीदी कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी और किसान हितैषी हो और अवैध गतिविधियों, गड़बड़ी करने वालों के लिए सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर के सख्त निर्देश पर हरुमांझी जी राइस मिल पोता बंदोरा में दी गई औचक दबिश, राइस मिल हुआ सील
सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अनियमितता या अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित और कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में धान खरीदी नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, खाद्य अधिकारी तथा जांच दल द्वारा पोता बंदोरा का हरुमांझी जी राइस मिल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड के अनुसार जहां लगभग 12,900 क्विंटल धान एवं चावल का भंडारण होना था, वहीं जांच में 321 क्विंटल अतिरिक्त पाया गया। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हरुमांझी जी राइस मिल को सील कर दिया। इस बड़ी कार्यवाही से धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों में हड़कंप मच गया है और स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नियमों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों सहित अन्य सभी स्थलों की 24 घंटे सतत निगरानी की जा रही है। कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, धान खरीदी नोडल अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी दिन-रात औचक निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था, टोकन सत्यापन, भंडारण, गुणवत्ता, स्टॉक एवं दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि धान खरीदी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। चाहे वह मिलर हो, उपार्जन केंद्र प्रभारी हो या कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी, किसी को भी संरक्षण नहीं मिलेगा। जिला प्रशासन की इस सख्ती से जहां ईमानदार किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं धान खरीदी में अनियमितता करने वाले तत्वों में भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी धान खरीदी में गड़बड़ी या अनियमितता दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके।


