डॉ रविंद्र द्विवेदी चुने गए नए जिला अध्यक्ष, 18 जनवरी को डीबी तनिष्क में आयोजित था सम्मेलन, डॉ रविंद्र ने कहा-पूरी निष्ठा के साथ करूंगा अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन, प्रांतीय पदाधिकारियो ने कहा- सशक्त नेतृत्व मिला है जिले को





डॉ रविंद्र द्विवेदी चुने गए नए जिला अध्यक्ष, 18 जनवरी को डीबी तनिष्क में आयोजित था सम्मेलन, डॉ रविंद्र त्रिवेदी ने कहा-पूरी निष्ठा के साथ करूंगा अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- 18 जनवरी को जांजगीर चांपा जिला इकाई द्वारा डीबी तनिष्क सिवनी मोड चाम्पा में आयोजित जिला स्तरीय नव वर्ष मिलन एवं सम्मेलन के दौरान नए जिला अध्यक्ष की कमान डॉक्टर रविंद्र द्विवेदी को सौंपी गई है, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, जिला जांजगीर–चांपा इकाई का शपथग्रहण समारोह, कैलेण्डर विमोचन एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह आज अत्यंत गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर, अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष संजय ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी, डीबी तनिष्क के संचालक धीरेन्द्र बाजपेयी, प्रदेश महामंत्री मनोज राय, जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष गया राम राजवाड़े, उप प्रांताध्यक्ष डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. एम.एल. पटेल, प्रांतीय मंत्री डॉ. भुवनेश्वर देवांगन, संभागीय अध्यक्ष डॉ. तरुण राठौर मंचस्थ रहे।समारोह में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जांजगीर–चांपा इकाई द्वारा मंचस्थ मुख्य अतिथि, प्रांताध्यक्ष एवं समस्त अतिथियों का कौसेय वस्त्र, गुलदस्ता, पुष्पहार एवं चंदन-वंदन से आत्मीय अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात डीबी तनिष्क सभागार में आयोजित कार्यक्रम में धीरेन्द्र बाजपेयी ने स्वागत उद्बोधन दिया। कोरबा से पधारे राज्यपाल से सम्मानित श्रेष्ठ शिक्षक शिवराज शर्मा ने मधुर स्वर में अभिनंदन गीत प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा ,स्वागत-अभिनंदन के क्रम में प्रेस क्लब चांपा के अध्यक्ष डॉ कुलवंत सिंह सलूजा,राज्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री अरुण तिवारी, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक व्ही.एस. परिहार, पेंशनर्स फेडरेशन के जिला संयोजक श्री रामकिशोर शुक्ला, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष परमेश्वर स्वर्णकार, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जांजगीर–चांपा के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष साव, जिला सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष लोमस श्रीवास, रायगढ़ जिलाध्यक्ष आशीष रंगारी, व्याख्याता संघ के जिलाध्यक्ष एस.एल. कंवर, खरसिया जिलाध्यक्ष नोहर गभेल, टीचर्स एसोसिएशन के जिला सचिव डॉ बोधी राम साहू, संयुक्त शिक्षा कर्मी संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष रविन्द्र नाथ मिश्रा, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के श्री घनश्याम देवांगन, सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के दिलीप भारती सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया
तत्पश्चात मुख्य अतिथि ओंकार सिंह ठाकुर एवं अध्यक्षता कर रहे प्रांताध्यक्ष संजय ठाकुर के करकमलों से छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जांजगीर–चांपा इकाई के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा संगठन के कैलेण्डर 2026 का विमोचन किया गया।उद्बोधन क्रम में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष डॉ. उमेश भारती गोस्वामी, डीईओ सक्ती डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी सहित अन्य अतिथियों ने संगठन की एकता, शिक्षक हित एवं शैक्षिक उन्नयन पर विचार व्यक्त किए।मुख्य अतिथि ओंकार सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में जांजगीर-चांपा जिले के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि जांजगीर-चांपा जिले को डॉ रविंद्र द्विवेदी के रूप में सशक्त एवं सक्षम नेतृत्व मिला है।नव निर्वाचित टीम का यह आयोजन सिर्फ जांजगीर-चांपा जिले का नहीं बल्कि राज्य स्तरीय आयोजन प्रतीत हो रहा है, उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों से निष्ठा, समर्पण एवं संघर्षशीलता के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संयुक्त संचालन डॉ. रविन्द्र द्विवेदी एवं डॉ. भुवनेश्वर देवांगन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला संगठन मंत्री श्री राजेन्द्र जायसवाल ने किया।इस अवसर पर मनीष देवांगन, डी.डी. गढ़ेवाल, रमेश तिवारी, जे.एल. खरे, बुद्धेश्वर कश्यप, अधिवक्ता रीता तिवारी, राधा चौहान, पूर्णिमा शुक्ला, राजकुमारी मानिकपुरी, जयश्री रात्रे, अश्वनी मनीषा राठौर, जी.आर. साहू, शिखा साहू, दीपश्री साहू, गीता जायसवाल, सविता महिलांग, नाजनीन खान, अनिता सावरकर, संध्या साव, स्तुति पाण्डेय, टिक्का साहू, संगीता साहू, श्यामकली कश्यप, गीता मरकाम, नीरा प्रधान, बेदिन भारद्वाज, पुष्पा श्रीवास, अनिल पांडेय, अजय चौबे, संतोष तिवारी, सीताराम साहू, जय तिवारी, विजय थवाईत, अशोक राजवाड़े, सोहन साहू, आशीष सिंह, संजय राठौर, श्रवणदास वैष्णव, ब्रजेश शर्मा, सुकदेव सिदार, नारायण सूर्यवंशी, पंचराम तम्बोली, चक्रधर सिंह राठौर,नोहर साय गभेल सहित जांजगीर–चांपा, रायगढ़, खरसिया, बस्तर, कोरबा, सक्ती, बिलासपुर, रायपुर, महासमुंद आदि जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, शिक्षक साथी एवं मातृशक्ति शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं, जिससे समारोह ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बन गया।कार्यक्रम के अंत में डीबी तनिष्क द्वारा आयोजित स्वादिष्ट भोज का सभी अतिथियों एवं गुरुजनों ने आनंद लिया तथा उत्कृष्ट व्यवस्था हेतु आयोजन समिति की भूरि-भूरि प्रशंसा की




