अग्रवाल समाज में नहीं होगा प्री वेडिंग शूट, पगड़ी रस्म कार्यक्रम में अनावश्यक दिखावे पर लगी रोक, रायपुर में संपन्न बैठक में हुए महत्वपूर्ण फैसले, रविवार को बुलाई गई थी अहम बैठक




समाज हित में महत्वपूर्ण फैसले- छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन, रायपुर जिला इकाई की बैठक में प्री-वेडिंग शूट पूर्ण रूप से बंद करने एवं पगड़ी रस्म में अनावश्यक दिखावा समाप्त करने बनी सहमति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- होटल अंकल फ्रैपे, देवेंद्र नगर में अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल एवं सचिव गोविंद अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में, रायपुर जिला अग्रवाल संगठन के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण यह बैठक बड़ी ही गरिमा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई।लगभग 30 सम्मानित सदस्यों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराकर बैठक को और भी यादगार बना दिया।कार्यक्रम की शुरुआतअध्यक्ष हरिकेश पालीवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।तत्पश्चात सचिव गोविंद अग्रवाल ने एजेंडा के अनुसार बैठक का संचालन प्रारंभ किया।बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें प्रमुख रूप से प्री-वेडिंग शूट पूर्ण रूप से बंद करने पर सर्वसम्मति पगड़ी रस्म में अनावश्यक दिखावे को समाप्त करने पर सभी ने सहमति व्यक्त की है
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की रायपुर जिला इकाई द्वारा आयोजित मीटिंग का मुख्य आकर्षण रहा सामूहिक कन्या विवाह जो कि आगामी 3 मई (रविवार) को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित होने वाले 51 जोड़ों के सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा हुई।सभी सदस्यों ने इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का संकल्प लिया।वर-वधू को प्रदान किए जाने वाले उपहारों की सूची एवं आयोजन को गरिमामय व सफल बनाने हेतु गठित कमेटियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। उल्लेखनीय सहयोग (उपहार/दान) की घोषणा हुई,51 घाघरा-चुन्नी – राधेश्याम बंका एवं नंदकिशोर अग्रवाल (रायगढ़) 51 साड़ियाँ – उमेश अग्रवाल ,51 साड़ियाँ – राधेश्याम बंका,51 साड़ियाँ – नंदकिशोर जी,51 साड़ियाँ – गोविंद अग्रवाल ,51 सोने का काँटा – शिव अग्रवाल (झलप) 51 शॉल – उमेश अग्रवाल, 51 शॉल – नंदकिशोर जी नगद ₹11,000/- – श्रीमती शशि अग्रवाल का सहयोग मिलेगा एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की रायपुर जिला इकाई की संपन्न बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यगण प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल, अजय खेतान, संजीव अग्रवाल, सुरेश केजरीवाल, मुनीश शाह, अरुण अग्रवाल, शिव अग्रवाल, रघुवीर अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, महेंद्र बागडोडिया, उमेश अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, विष्णु गोयल, कैलाश मित्तल, ललित हरलालका, श्रीमती संगिता हरलालका, श्रीमती निधि अग्रवाल (प्रांतीय महामंत्री महिला संगठन), श्रीमती शशि अग्रवाल, श्रीमती मुनीश शाह थे, समापन अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल जी द्वारा बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।सचिव गोविंद अग्रवाल ने सभी का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।सभा समाप्ति के पश्चात सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट हाई-टी का आनंद लिया और आपसी भेंट-मुलाकात के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ऐसे सामाजिक व नेक कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में संगठन निरंतर अग्रसर है(


