*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

24 दिसंबर को शक्ति कलेक्टर तोपनों ने ली समय सीमा की बैठक, जनदर्शन में सुन नागरिकों की समस्याएं,धान खरीदी व्यवस्था को लेकर करी समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश, शक्ति जिले में 95% बच्चों को दी गई पल्स पोलियो की खुराक

24 दिसंबर को शक्ति कलेक्टर तोपनों ने ली समय सीमा की बैठक, जनदर्शन में सुन नागरिकों की समस्याएं,धान खरीदी व्यवस्था को लेकर करी समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश, शक्ति जिले में 95% बच्चों को दी गई पल्स पोलियो की खुराक kshititech
समय सीमा की बैठक को संबोधित करते कलेक्टर तोपनों
24 दिसंबर को शक्ति कलेक्टर तोपनों ने ली समय सीमा की बैठक, जनदर्शन में सुन नागरिकों की समस्याएं,धान खरीदी व्यवस्था को लेकर करी समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश, शक्ति जिले में 95% बच्चों को दी गई पल्स पोलियो की खुराक kshititech
जन् दर्शन में समस्या सुनते कलेक्टर साहब
24 दिसंबर को शक्ति कलेक्टर तोपनों ने ली समय सीमा की बैठक, जनदर्शन में सुन नागरिकों की समस्याएं,धान खरीदी व्यवस्था को लेकर करी समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश, शक्ति जिले में 95% बच्चों को दी गई पल्स पोलियो की खुराक kshititech
शक्ति जिले में पल्स पोलियो की खुराक दी गई बच्चों को

24 दिसंबर को शक्ति कलेक्टर तोपनों ने ली समय सीमा की बैठक, जनदर्शन में सुन नागरिकों की समस्याएं,धान खरीदी व्यवस्था को लेकर करी समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य के लिए नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए खरीदी कार्यों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने और ऑनलाइन कटे टोकनों का भौतिक सत्यापन भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोचियों-बिचौलियों द्वारा जिले में किसी भी प्रकार से अवैध धान खपाने की कोशिश करने पर सतत निगरानी रखते हुवे त्वरित कार्रवाई करते हुवे इसे रोके तथा धान की किसी भी प्रकार की अवैध खरीदी, भंडारण व परिवहन पर सख्त कार्रवाई करें। कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों कर्मचारियों को पूरी प्राथमिकता से इस कार्य को करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए,समय सीमा की बैठक मे कलेक्टर ने कई विभागों के इनऑपरेटिव एवं डिफ गवर्नमेंट बैंक अकाउंट्स को ऑपरेटिव कराए जाने के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और ऐसे डिफ गवर्नमेंट बैंक अकाउंट्स जो एक्टिव किए जा चुके है और ऐसी योजनाएं जो संचालित नहीं है कि राशि शासकीय कोष में जमा कराने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सघन पल्स पोलियों टीकाकरण अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों की अद्यतन स्थिति, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉकवार स्क्रीनिंग कार्य सहित अन्य विभिन्न कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग अंतर्गत समग्र शिक्षा योजना, पी एम श्री निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति, यू डाइस, अपार आईडी, परीक्षा पर चर्चा पंजीयन की स्थिति, विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की स्थिति, बालवाड़ी संचालन के संदर्भ में अद्यतन स्थिति, विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालन की स्थिति सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा किसान पंजीयन, चावल जमा की जानकारी, जिलेवार संग्रहण केंद्रों में भंडारित धान, जारी डीओ, बीओ उठाव तथा शेष धान की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रारंभ करने से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यालयों को ई-ऑफिस का नियमित उपयोग कर फाइलों के शीघ्र निपटान पर जोर दिया।बैठक में कलेक्टर द्वारा तहसीलवार विवादित नामंतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य आवश्यक कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सघन पल्स पोलियो अभियान का हुआ सफल आयोजन,95 प्रतिशत कवरेज के साथ 83,296 बच्चों को पिलाई गई दवा

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर तीन दिवसीय सघन पल्स पोलियो अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिले में सघन पल्स पोलियो अभियान–2025 अंतर्गत 21 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक जिला सक्ती में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 95 प्रतिशत कवरेज प्राप्त करते हुए 83,296 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो जिले के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह अभियान कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के सफल क्रियान्वयन में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर.के. राज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री कीर्ति बड़ा, समस्त विकासखंडों की टीम, स्वास्थ्य अमला, फील्ड स्टाफ तथा सहयोगी विभागों की सक्रिय भूमिका रही

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 15 आवेदन हुए प्राप्त

 सक्ती-जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैंकरा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनदर्शन में आज तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम नौरंगपुर निवासी श्री प्रीतराम तथा जीवन सिंह ने सीमांकन करवाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम डंगबोरा निवासी श्रीमती इतवारा बाई ने ग्राम डंगबोरा की वन अधिकार पट्टा की भूमि पर धान विक्रय पंजीयन के सबंध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी श्रीमति नीलम पटेल ने बिना सहमति निजी जमीन पर रोड सेप्टीवाल निर्माण का मुआवजा प्रदाय करने के सबंध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी श्रीमति बहरतीन बाई पटेल ने एकल सदस्य होने के कारण प्राथमिकता श्रेणी के राशनकार्ड को अंत्योदय श्रेणी में सम्मिलित करने के संबध में, तहसील सक्ती अंतर्गत वार्ड न 2 सक्ती निवासी श्री राम तम्बोली ने टोकन न कटने के संबध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम खम्हरिया निवासी श्री नगेश कुमार ने ग्राम पंचायत अकलसरा में स्थापित डोलोमाइट माइंस के द्वारा मुआवजा दिलाने के संबध में और श्रीमती उमाबाई राठौर द्वारा जीपीएफ भुगतान कराने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदीः जिले में अब तक 132090.16 मेट्रिक टन धान की हुई खरीदी,धान खरीदी केंद्रों में आज कटा 2625 टोकन

सक्ती-प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान शुरू हो गया है। जिसके तहत समर्थन मूल्य पर सक्ती जिले में अब तक 125 केंद्रों में कुल 132090.16 मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए 125 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। जिला सक्ती में आज दिनांक 24 दिसम्बर 2025 को धान खरीदी हेतु जिले के 125 उपार्जन केन्द्रों में 2625 टोकन जारी हुआ है। जिसमें 12637.10 मेट्रिक टन धान खरीदी होना है। आज दिनांक को शाम 05 बजे तक जिला के उपार्जन केन्द्रों में कुल 9162.24 मेट्रिक टन धान खरीदी हुआ है। राज्य के किसानों से धान की नगद व लिंकिंग में खरीदी 31 जनवरी 2026 तक किया जायेगा

एनआरएलएम अंतर्गत जेंडर रिसोर्स सेंटर, संगवारी अधिकार केंद्र का हुआ उद्घाटन

सक्ती-भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित जेंडर समानता हेतु राष्ट्रीय अभियान जेंडर कैंपेन “नई चेतना 4.0” के अंतर्गत कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के दिशा निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिला सक्ती के विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत जेठा में जेंडर रिसोर्स सेंटर, संगवारी अधिकार केंद्र का उद्घाटन किया गया। जेंडर समानता को लेकर कई विभागों द्वारा कई योजनाएं संचालित कर रहे हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। जिसके तहत ग्राम पंचायत जेठा में शुभारंभ किए गए जेंडर रिसोर्स सेंटर के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन के द्वारा बताया गया कि हम इस जेंडर असमानता को कैसे दूर या कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए शासन प्रशासन पूरी तरह से तैयार है किंतु फिर भी इस तरह की कोई समस्या या शिकायत आती है तो उसके निपटारे के लिए जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया गया है। जहां जेंडर से होने वाले किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी समस्या का निराकरण परामर्श के माध्यम में किया जाना है। उन्होंने बताया कि जेंडर रिसोर्स सेंटर में एक पूरी टीम होंगी जिसके सदस्य के रूप में जनपद पंचायत सीईओ, पुलिस अधिकारी, महिला एवं बाल विकास के अधिकारी, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि व जेंडर विशेषज्ञ जो जेंडर से संबंधित प्राप्त शिकायत का निपटारा करेंगे। जेंडर असमानता को दूर करने के लिए भारत सरकार पूरी तरह से प्रतिवद्ध है कि हमारे गांव, प्रदेश और देश में जेंडर समानता जल्द ही आए इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग भी कई योजनाओं का संचालन कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेंडर असमानता से होने वाले दुष्प्रभाव जैसे घरेलू हिंसा मुख्य कारण है इसे कैसे कम करे इस बात को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के जेंडर विशेषज्ञ एवं पूरी टीम के द्वारा अपने अनुभव को साझा करते हुए विस्तार से जेंडर समानता के बारे में बताया गया। साथ ही उपस्थित अतिथियों द्वारा भी समाज में जेंडर असमानता से संबंधित महत्वपूर्ण विचारों को गंभीरता पूर्वक रखा गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सक्ती के उपाध्यक्ष श्री बंशीधर खांडे, सभापति श्री टंकेश्वर पटेल, विभागीय अधिकारी श्री राजीव श्रीवास, बीपीएम श्री ज्ञानेंद्र राय, महिला एवं बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षक भावना नेताम, जेंडर विशेषज्ञ सतीश नेताम एवं सुशीला जोशी, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ शशि गबेल साथ ही महिला समूह की जेंडर सखी, पोषण सखी, एफएनएचडब्ल्यू तथा विभिन्न महिला समूहों के सदस्य एवं कैडर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button