*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति नगर पालिका के अधिकारी- कर्मचारियों ने सीएमओ को दिया ज्ञापन, तीन दिवसीय आंदोलन को लेकर दी सूचना

शक्ति नगर पालिका के अधिकारी- कर्मचारियों ने सीएमओ को दिया ज्ञापन, तीन दिवसीय आंदोलन को लेकर दी सूचना kshititech
मुख्य नगर पालिका अधिकारी को हड़ताल की सूचना देते संघ के सदस्य

शक्ति नगर पालिका के अधिकारी- कर्मचारियों ने सीएमओ को दिया ज्ञापन, तीन दिवसीय आंदोलन को लेकर दी सूचना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- नगर पालिका शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं नवयुक्त कर्मचारी अधिकारी कल्याण संघ (नगरीय निकाय) के आहवान पर दिनांक 29 दिसंबर 25 से 31 दिसंबर 25 तक के निश्चिकालीन हड़ताल में शामिल होने की सूचना दी गई है तथा संघ के सदस्यों ने प्रेषित सूचना ज्ञापन में बताया है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं नवयुक्त कर्मचारी अधिकारी कल्याण संघ (नगरीय निकाय) के आहवान पर मोदी की गारंटी के तहत 11 सूत्रीय मागों को लेकर दिनांक 29 दिसंबर 25 से 31 दिसंबर 25 तक (03 दिवसीय) निश्चितकालीन हड़ताल में हम सभी निकाय के अधिकारी / कर्मचारी हड़ताल में शामिल होगें। तदानुसार निर्धारित जिला स्तर पर या जिला के ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन में शामिल होने हेतु हम सभी कर्मचारियों को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान किये जाने हेतु सूचना पत्र आपकी ओर सादर संप्रेषित है। ज्ञापन देने वालों में नगर पालिका शक्ति के उपयंत्री तारकेश्वर नायक,शयन शुक्ला,वैभव चौबे,सुश्री केसरी द्विवेदी, योगेंद्र सिंह,नंदलाल प्रधान सहित संघ के सदस्य शामिल थे

प्रातिक्रिया दे

Back to top button