शक्ति पुलिस अनुविभाग को मिलेगी पहली बार एसडीओपी के रूप में महिला अधिकारी- शक्ति की नई एसडीओ पुलिस होगी डॉक्टर भुनेश्वरी पैंकरा, मनीष कंवर के ट्रांसफर के बाद से खाली पड़ा था पद, कोंडागांव जिले में पदस्थ थी डॉ. भुवनेश्वरी


शक्ति को मिलेगी पहली बार एसडीओपी के रूप में महिला अधिकारी- शक्ति की नई एसडीओ पुलिस होगी डॉक्टर भुनेश्वरी पैंकरा, मनीष कंवर के ट्रांसफर के बाद से खाली पड़ा था पद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-जिला मुख्यालय शक्ति के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के पद पर छत्तीसगढ़ गृह पुलिस विभाग मंत्रालय रायपुर ने 22 दिसंबर 2025 को आदेश जारी कर कोंडागांव जिला पुलिस में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक डॉक्टर भुवनेश्वरी पैंकरा को शक्ति का नया एसडीओ पुलिस नियुक्त किया है, तथा विगत महीनो उप पुलिस अधीक्षक मनीष कंवर के तबादले के बाद से स्थाई रूप से एसडीओ पुलिस के पद पर नई नियुक्ति नहीं हुई थी तथा जिले के एडिशनल एसपी हरीश यादव शक्ति एसडीओ पुलिस का भी प्रभार देख रहे थे, किंतु अब डॉक्टर भुवनेश्वरी पैंकरा के एसडीओ पुलिस के रूप में नियुक्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय का भी काम काज सुचारू रूप से संचालित होगा, साथ ही डॉक्टर भुवनेश्वरी पैंकरा कोंडागांव जिले में पुलिस के प्रति अपनी सक्रियता के लिए जानी जाती हैं तथा वे जिले में छत्तीसगढ़ शासन एवं केंद्र शासन की भी बेटियों को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में भी सक्रियता के साथ भागीदारी कर बच्चियों को सदैव प्रोत्साहन देती रही हैं तथा उन्होंने कोंडागांव में पदस्थ रहते हुए हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम का भी जिले के विभिन्न स्थानों पर सफलतापूर्वक आयोजन कर उसमें अपनी सक्रिय भागीदारी करी थी



