रजनीश को मिली बड़ी जिम्मेदारी- बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह को छत्तीसगढ़ शासन ने बनाया जिला सरकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर का अध्यक्ष, अकलतरा की रजनी साहू नियुक्त हुई उपाध्यक्ष, 15 दिसंबर को छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग ने जारी किये आदेश, भाजपा जांजगीर चांपा जिले के पूर्व जिला संगठन प्रभारी भी रह चुके हैं रजनीश सिंह




रजनीश को मिली बड़ी जिम्मेदारी- बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह को छत्तीसगढ़ शासन ने बनाया जिला सरकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर का अध्यक्ष, अकलतरा की रजनी साहू नियुक्त हुई उपाध्यक्ष, 15 दिसंबर को छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग ने जारी किये आदेश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग मंत्रालय रायपुर ने 15 दिसंबर 2025 को एक आदेश जारी कर प्रदेश के विभिन्न जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष्यों की नियुक्ति की है, जिसमें जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर में अध्यक्ष के पद पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीश सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, तो वहीं अकलतरा की भाजपा नेत्री, पूर्व पार्षद एवं भाजपा जांजगीर चांपा जिले महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी सत्तू साहू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है,पूर्व विधायक रजनीश सिंह को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं, तो वहीं रजनीश सिंह पूर्व में अविभाजित जांजगीर चांपा जिले में भारतीय जनता पार्टी जिले के संगठन प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, तथा वे एक वरिष्ठ नेता होने के साथ ही काफी अनुभवी है, तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष नियुक्त होने से उनके नेतृत्व में जनहित की दिशा में सकारात्मक पहल होगी



