शक्ति पुलिस TI लखन पटेल की सक्रियता से ट्रैक्टर इंजन एवं ट्राली चोरी कर उसे बेचने ग्राहक तलाश रहा चोर गिरफ्तार,राताखार कोरबा से पकड़ा सकती पुलिस ने

शक्ति पुलिस TI लखन पटेल की सक्रियता से ट्रैक्टर इंजन एवं ट्राली चोरी कर उसे बेचने ग्राहक तलाश रहा चोर गिरफ्तार,राताखार कोरबा से पकड़ा सकती पुलिस ने kshititech
शक्ति पुलिस की गिरफ्त में चोर

शक्ति पुलिस TI लखन पटेल की सक्रियता से ट्रैक्टर इंजन एवं ट्राली चोरी कर उसे बेचने ग्राहक तलाश रहा चोर गिरफ्तार

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति पुलिस ने ट्रेक्टर ट्राली चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है,दिनांक 06.12.2025 थाना सक्ती, जिला सक्ती(छ.ग.) के अपराध क्र. 447/2025 धारा 303(2),3(5) बी एन एस के तहत आरोपी का नाम:- ओम पाण्डेय पिता मनोज कुमार पाण्डेय उम्र 20 साल साकिन राताखार कोरबा जिला कोरबा (छ.ग.) है,थाना सक्ती पुलिस की कार्यवाही के अंतर्गत प्रार्थी संतोष कुमार साहू पिता स्व० सतराम साहू उम्र 35 वर्ष सा० बगबुडवा थाना सक्ती जिला सक्ती छ०ग० का दिनांक 05.12.2025 को को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके ट्रेक्टर के ट्राली किमती 200000 लाख रूपये को रात्रि कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। दौरान विवेचना जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति राताखार कोरबा में एक चोरी के ट्रेक्टर ट्राली को बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव (रापुसे) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती श्रीमति अंजली गुप्ता को सूचना के बारे में अवगत कराकर कुशल दिशा निर्देश प्राप्त होने पर मुखबिर के बताये स्थान पर सूचना तस्दीक हेतु राताखार कोरबा में रात में ही दबिश देकर संदेही युवक को पकड़ा गया जिसे कडाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह तथा उसके चार अन्य दोस्त मिलकर ग्राम बगबुडवा से ट्रेक्टर ट्राली को अपने स्वयं के सोनालिका ट्रेक्टर के इंजन क्रमांक सीजी 12 बी क्यू 8464 में चोरी कर राताखार ले आये थे आरोपी ओम पाण्डेय के निशानदेही पर चोरी गये ट्रेक्टर के ट्राली तथा चोरी में प्रयुक्त सोनालिका ट्रेक्टर के इंजन को जप्त कर विधिवत कार्यवाही करते हुये आरोपी ओम पाण्डेय पिता मनोज कुमार पाण्डेय उम्र 20 साल साकिन राताखार कोरबा जिला कोरबा (छ.ग.) को विधिवत गिर0 कर जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों का पता तलाश जारी है,उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री लखन लाल पटेल, के नेतृत्व में उप निरी. भूपेन्द्र चन्द्रा, प्र. आर. 298 शब्बीर मेमन, आर, 119 जोगेश राठौर एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading