बाराद्वार पुलिस की बड़ी सफलता- टीआई नरेंद्र यादव की सक्रियता से 24 घंटे के अंदर बलात्कार के  आरोपी को रायगढ़ से किया गया गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी दी थी आरोपी ने, शक्ति पुलिस जिले के धान खरीदी केदो में रहेगी सक्रिय,किसानों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता- एसपी प्रफुल्ल ठाकुर

बाराद्वार पुलिस की बड़ी सफलता- टीआई नरेंद्र यादव की सक्रियता से 24 घंटे के अंदर बलात्कार के  आरोपी को रायगढ़ से किया गया गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी दी थी आरोपी ने, शक्ति पुलिस जिले के धान खरीदी केदो में रहेगी सक्रिय,किसानों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता- एसपी प्रफुल्ल ठाकुर kshititech
बाराद्वार पुलिस की गिरफ्त में बलात्कार का आरोपी
बाराद्वार पुलिस की बड़ी सफलता- टीआई नरेंद्र यादव की सक्रियता से 24 घंटे के अंदर बलात्कार के  आरोपी को रायगढ़ से किया गया गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी दी थी आरोपी ने, शक्ति पुलिस जिले के धान खरीदी केदो में रहेगी सक्रिय,किसानों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता- एसपी प्रफुल्ल ठाकुर kshititech
शक्ति पुलिस की किसानों से अपील

बाराद्वार पुलिस की बड़ी सफलता- टीआई नरेंद्र यादव की सक्रियता से बलात्कार के फरार आरोपी को रायगढ़ से किया गया गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी दी थी आरोपी ने, शक्ति पुलिस जिले के धान खरीदी केदो में रहेगी सक्रिय,किसानों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता- एसपी प्रफुल्ल ठाकुर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- थाना बाराद्वार जिला सक्ती(छ.ग.) के अपराध क्रमांक 296/25 धारा 64(1)एम, 332(बी), 351(2) बीएनएस के अंतर्गत घर अंदर घुसकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करने वाले फरार आरोपी को रायगढ़ से गिरफतार कर जेल भेजा दिया गया है,आरोपी – पुष्पेन्द्र बरेठ पिता जगमोहन बरेठ उम्र 29 साल निवासी निवासी वार्ड क्रमांक 09 दर्रीपारा लवसरा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छग) है, दिनांक 25.11.25 के रात्रि 10.50 बजे, पीड़िता एवं उसके बच्चे के साथ घर में सोई थी, उसी समय आरोपी पुष्पेन्द्र बरेठ ,पीड़िता के घर अंदर घुसकर पीड़िता के हाथ को पकड़ने से पीड़िता के चिल्लाने पर उसकी मुंह को बंद कर जान से मारने की धमकी देते हुये जबरन शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार कर घटना दिनांक से फरार था। आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था ,आज दिनांक 28.11.25 को मुखबीर से रायगढ़ में रहने की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रापुसे) से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर आरोपी पुष्पेन्द्र बरेठ पिता जगमाहन बरेठ उम्र 29 साल निवासी निवासी वार्ड क्रमांक 09 दर्रीपारा लवसरा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छग) को रायगढ़ से दिनांक 28.11.25 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया गया है,उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रआर. श्यामा जायसवाल, प्रआर. मनीष राजपूत, प्रआर. देवनारायण चंद्रा,आर.योगेश राठौर, आर. टकेश्वर कटकवार ,आर. दिल्साय सोनवानी का योगदान रहा

साइबर जिला पुलिस शक्ति ने किसानों के लिए जारी की सुरक्षा संबंधी अपील

सक्ती- वर्तमान में शक्ति जिले के सैकड़ो खरीदी केंद्रों में धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है, तथा इस खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की अवैध धोखाधड़ी से बचाने की दिशा में शक्ति पुलिस ने अनुकरणीय पहल की है, शक्ति जिले के साइबर प्रभारी अमित सिंह द्वारा इस वर्ष धान खरीदी कार्य सुचारू, सुरक्षित एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने हेतु सक्ति पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सभी धान उपार्जन केंद्रों पर सुरक्षा गश्त बढ़ाई गई है तथा किसी भी अवैध गतिविधि, अनाधिकृत संग्रहण, कालाबाज़ारी या धोखाधड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसी क्रम में जिला सक्ति के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा नागरिकों तथा किसानों को धान खरीदी उत्सव में सतर्क और जागरूक रहकर शामिल होने की अपील करते हुए एक वीडियो संदेश भी जारी किया गया है। वीडियो में एसपी महोदय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा पैसों का लालच या गलत वादा किया जाए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें,खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की असामान्य गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत संबंधित थाना/गश्ती दल को सूचित करें,किसानों की सुविधाओं व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है,सक्ति पुलिस सभी नागरिकों को आश्वस्त करती है कि धान खरीदी व्यवस्था को पूर्णतः सुरक्षित, पारदर्शी और अपराधमुक्त बनाए रखने हेतु पुलिस निरंतर सतर्क है और हर स्तर पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए Dial 112 या नज़दीकी थाना से संपर्क करें

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading