29 नवंबर को डाकघर द्वारा लगाया जाएगा शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों पर आधार कार्ड का निशुल्क अपडेशन शिविर, आधार कार्ड में किसी भी प्रकार के संशोधन का होगा निशुल्क निराकरण, एनरोलमेंट भी होगा नए आधार कार्डों का, अधीक्षक डाकघर बिलासपुर संभाग ने दी जानकारी

29 नवंबर को डाकघर द्वारा लगाया जाएगा शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों पर आधार कार्ड का निशुल्क अपडेशन शिविर, आधार कार्ड में किसी भी प्रकार के संशोधन का होगा निशुल्क निराकरण, एनरोलमेंट भी होगा नए आधार कार्डों का, अधीक्षक डाकघर बिलासपुर संभाग ने दी जानकारी kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

29 नवंबर को डाकघर द्वारा लगाया जाएगा शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों पर आधार कार्ड का निशुल्क अपडेशन शिविर, आधार कार्ड में किसी भी प्रकार के संशोधन का होगा निशुल्क निराकरण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- भारतीय डाक विभाग बिलासपुर संभाग द्वारा स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल एनसीडीसी कोरबा, सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर (चंद्रपुर), सरस्वती शिशु मंदिर राम जानकी जानकी मंदिर के पास मालखरोदा, एवं आदर्श स्कूल बिल्हा में आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन संबंधी सेवाएँ प्रदान करेने हेतु विशेष आधार शिविर का आयोजन दिनांक 29.11.2025 (शनिवार) को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें समस्त आम नागरिक अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं एवं पुराने आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का सुधार/अपडेशन (पता, मोबाईल नंबर, जन्म तिथि, नाम, बायोमेट्रिक अपडेट, ईमेल अपडेट इत्यादि) का कार्य करवा सकते हैं। चूँकि बच्चों का 5 एवं 15 वर्ष की आयु पर बायोमेट्रिक अपडेशन अति आवश्यक है, अतः अपने बच्चों का भी निःशुल्क बायोमेट्रिक अपडेशन करा सकते हैं। समस्त आम नागरिक से अनुरोध है कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए स्वयं का और अपने बच्चों का आधार अपडेशन / एनरोलमेंट का कार्य जरुर कराएं। उपरोक्त जानकारी देते हुए अधीक्षक डाकघर बिलासपुर संभाग में सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस विशेष शिविर में पहुंचकर इसका लाभ जरूर लें

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading