*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति के JLND कॉलेज में संपन्न हुआ विधिक जागरूकता शिविर, शिविर में उपस्थित न्यायाधीश शिवहरे ने कहा-न्याय दान में होती है गवाह की महत्वपूर्ण भूमिका, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा भी रही मौजूद

शक्ति के JLND कॉलेज में संपन्न हुआ विधिक जागरूकता शिविर, शिविर में उपस्थित न्यायाधीश शिवहरे ने कहा-न्याय दान में होती है गवाह की महत्वपूर्ण भूमिका, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा भी रही मौजूद kshititech
महाविद्यालय में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर

शक्ति के JLND कॉलेज में संपन्न हुआ विधिक जागरूकता शिविर, शिविर में उपस्थित न्यायाधीश शिवहरे ने कहा-न्याय दान में होती है गवाह की महत्वपूर्ण भूमिका, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा भी रही मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-24 नवम्बर को जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे श्री प्रशांत कुमार शिवहरे प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय युवाओं से न्याय दान में गवाह की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गवाह न्याय प्रक्रिया का एक अनिवार्य हिस्सा होते हैं, जिनकी सही और निष्पक्ष गवाही से ही न्याय का सही निर्णय संभव होता है। न्यायाधीश ने साइबर एक्ट के तहत साक्ष्य की संवेदनशीलता और उसकी प्रमाणिकता पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधों के मामलों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य निर्णायक भूमिका निभाते हैं, जिनका प्रमाणिक होना आवश्यक है। गवाहों की जिम्मेदारी होती है कि वे अदालत को तथ्यात्मक और प्रमाणित साक्ष्य प्रदान करें,। साथ ही अदालत की प्रक्रिया, कानूनी सहायता प्राप्ति के बारे में विस्तार से बताया। यह शिविर विद्यार्थियों और स्थानीय जनता के लिए अत्यंत लाभकारी रहा, जिससे उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सही जानकारी मिली। अंत में प्राचार्य डॉ शालू पाहवा द्वारा माननीय न्यायाधीश महोदय का अभार व्यक्त किया। उक्त साक्षरता शिविर में प्रोफेसर अमित शर्मा, मेघनाथ जायसवाल, मंजू चंद्रा,अजीत जान सहित समस्त प्रोफेसर एवं पैरालीगल वॉलिंटियर मनीष साहू उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button