46 शिक्षकों के लिए सर्वोदय पब्लिक स्कूल ने आयोजित की एकदिवसीय कार्यशाला, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित थी कार्यशाला

46 शिक्षकों के लिए सर्वोदय पब्लिक स्कूल ने आयोजित की एकदिवसीय कार्यशाला, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित थी कार्यशाला kshititech
सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला

46 शिक्षकों के लिए सर्वोदय पब्लिक स्कूल ने आयोजित की एकदिवसीय कार्यशाला, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित थी कार्यशाला

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल के खबर

सक्ती- सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चंद्रपुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार इथिक्स एण्ड इंटीग्रिटी नैतिकता एवं सत्यनिष्ठा विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला दिनांक 22 एवं 23 नवंबर को संपन्न हुआ। प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में विद्यालय के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं मुख्य प्रशिक्षिकाओं द्वारा माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन करके किया गया। इस दो दिवसीय कार्यशाला के प्रशिक्षक श्रीमती कल्पना सिंह प्राचार्य दिल्ली पब्लिक स्कूल जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ एवं श्रीमती विनीता माइरल प्राचार्य कृष्णा पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल रायपुर छत्तीसगढ़ के रहे। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में नैतिकता और सत्यनिष्ठा इस विषय पर चर्चा परिचर्चा किया गया नैतिकता सिद्धांतों या दिशा निर्देशों का एक ऐसा समूह जो यह निर्धारित करता है कि क्या सही है या गलत जो नैतिक मूल्य और निर्णय के पीछे तर्क पर केंद्रित है यह नियमों विनियमों और संगठनात्मक आचार संहिताओं के रूप में देखा जाता है सत्यनिष्ठा नैतिक मानकों के अनुसार कार्य करना और सुसंगत होना इसका अर्थ है कि आप वही करते हैं जो सत्य हो सही हो भले ही कोई आपको देख ना रहा हो सत्य निष्ठा यह चरित्र की एक आंतरिक नींव है। प्रशिक्षकों द्वारा विषय वस्तु को समस्त प्रशिक्षण शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मुख रखा गया एवं उन्हें बताया कि उसे हम कैसे व्यावहारिक रूप में अपनाकर अपने विद्यार्थियों को भी नैतिक मूल्यों के पालन एवं सत्यनिष्ठ होकर अपने चरित्र को उच्च बनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस दो दिवसीय कार्यशाला पर सर्वोदय पब्लिक स्कूल के 44 शिक्षक गण एवं चंद्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी के दो शिक्षकों कुल 46 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। दूसरे दिवस के समापन सत्र पर विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रामकृष्ण पंडा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण के आयोजन से शिक्षकगण प्रेरित होते हैं एवं नए-नए विषयों पर उनके ज्ञान का प्रसार होता है जिससे विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं उसे विद्यार्थीगण अपने दिनचर्या में शामिल करते हैं एवं उनके भविष्य को उज्जवल करने में सहायक होते है। समापन सत्र पर विद्यालय के संचालक मनोज अग्रवाल किशोर अग्रवाल वंशीता अग्रवाल जी भी उपस्थित रहे को उन्होनें प्रशिक्षकों को भेंट प्रदान कर अपना बहुमुल्य समय देने के लिए उन्हें धन्यवाद व्यापित किया।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading