*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

अंतिम तिथि का मत करो इंतजार- SIR को लेकर छत्तीसगढ़ में चल रहा घर-घर अभियान, छत्तीसगढ़ के मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने भी जारी की सूचना, एक मतदाता का दो स्थानों पर नाम है दंडनीय अपराध, शक्ति नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी लोगों से करी गणना पत्रक फॉर्म भरने की अपील

अंतिम तिथि का मत करो इंतजार- SIR को लेकर छत्तीसगढ़ में चल रहा घर-घर अभियान, छत्तीसगढ़ के मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने भी जारी की सूचना, एक मतदाता का दो स्थानों पर नाम है दंडनीय अपराध, शक्ति नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी लोगों से करी गणना पत्रक फॉर्म भरने की अपील kshititech

अंतिम तिथि का मत करो इंतजार- SIR को लेकर छत्तीसगढ़ में चल रहा घर-घर अभियान, छत्तीसगढ़ के मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने भी जारी की सूचना, एक मतदाता का दो स्थानों पर नाम है दंडनीय अपराध, शक्ति नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी लोगों से करी गणना पत्रक फॉर्म भरने की अपील

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश में SIR का काम घर-घर जोरों से चल रहा है, इसी बीच भारत निर्वाचन आयोग ने भी SIR की गंभीरता को लेकर एक सूचना सार्वजनिक रूप से जारी की है, शक्ति जिले में भी जिले के ऊर्जावान IAS कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के दिशा निर्देशन में जहां सभी विकासखंडों में SIR का काम प्रमुखता के साथ चल रहा है, तो वही नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी सार्वजनिक रूप से लोगों से आग्रह किया है कि सभी मतदाता SIR के काम में सहयोग करें एवं अपना गणना पत्रक जरूर भरे,तथा SIर को लेकर जहां कुछ भ्रम की स्थिति भी लोगों में फैली हुई है जिसे लेकर कुछ आकलन एवं तथ्य आपके सामने हैं,SIR से आपको मिलेगा आपका हक

भ्रम- SIR आने से कई असली वोटरों के नाम हट जाएंगे
सच्चाई- SIR फर्जी और डुप्लीकेट नाम हटाता है असली वोटर सुरक्षित रहेंगे
भ्रम- SIR सिर्फ शहरी क्षेत्रों में लागू है ग्रामीण इलाकों को निशाना बनाया जाएगा
सच्चाई- SIR पूरे राज्य में समान रूप से लागू होंगा
भ्रम- SIR में घर-घर जाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है
सच्चाई- प्रक्रिया शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और दस्तावेज़ आधारित हौ
भ्रम- SIR से नाम जुड़वाना मुश्किल है, और प्रक्रिया जटिल है
सच्चाई- नाम जोड़ना-सुधारना अब हुआ आसान और पारदर्शी होंगा
भ्रम- SIR से चुनावों में गड़बड़ी बढ़ सकती है
सच्चाई- SIR फर्जी वोटिंग रोककर चुनाव को निष्पक्ष बनाएगा

SIR को लेकर छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी की सूचना

कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा जारी
प्रेस विज्ञप्ति क्रमांक 3726/CEO/2025 रायपुर, दिनांक: 21/11/2025 के अनुसार सार्वजनिक रूप से सूचना जारी करते हुए बताया गया है कि मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 04/11/2025 से शुरू हो चुका है। निर्वाचकों को गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms – EFs) का वितरण लगभग पूरा हो गया है और वर्तमान में गणना प्रपत्रों के संग्रहण व डिजिटाइजेशनका कार्य प्रगति पर है।सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे कृपया ध्यान दें कि मृत व्यक्ति या ऐसे व्यक्ति के संबंध में गणना प्रपत्र जमा करना, जो अब भारतीय नागरिक नहीं रहा है, या ऐसे निर्वाचक के मामले में जो जानता है कि उसका नाम निर्वाचक नामावली में एक से अधिक स्थानों पर मौजूद है और वह एक से अधिक स्थानों के संबंध में गणना प्रपत्र जमा करता है और इस प्रकार गणना प्रपत्र में एक ऐसी घोषणा करता है जो गलत है या जिसके बारे में वह जानता है या मानता है कि वह सत्य नहीं है, वह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत दंडनीय है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी करी शहर के मतदाताओं से अपील

नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने नगर पालिका क्षेत्र शक्ति के अंतर्गत समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे SIR के काम में सहयोग करें तथा गणना पत्रक का फॉर्म भरना प्रत्येक मतदाता भाइयों, बहनों को अनिवार्य है, यदि गणना पत्रक फार्म नहीं भरा जाता है,तो आगे जाकर हो सकता है उनका नाम मतदाता सूची से निरस्त हो जाए, इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा से बचते हुए घर-घर जा रहे बीएलओ को उसके द्वारा मांगी गई संपूर्ण वैधानिक जानकारी को समय पर उपलब्ध करवाये एवं SIR के कार्य की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है,हमें अंतिम तिथि के पूर्व ही उपरोक्त कार्य में अपना सहयोग प्रदान करना है, तथा अंतिम तिथि का इंतजार बिल्कुल ना करें

प्रातिक्रिया दे

Back to top button