*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा में हुआ अंतर शाला विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का आयोजन, जिले के पुलिस कप्तान भी पहुंचे आयोजन में, एसपी साहब ने भी करी बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा

अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा में हुआ अंतर शाला विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का आयोजन, जिले के पुलिस कप्तान भी पहुंचे आयोजन में, एसपी साहब ने भी करी बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा kshititech
अघोर विद्यापीठ में आयोजित आनंद मेले का कार्यक्रम
अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा में हुआ अंतर शाला विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का आयोजन, जिले के पुलिस कप्तान भी पहुंचे आयोजन में, एसपी साहब ने भी करी बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा kshititech
अघोर विद्यापीठ में आयोजित आनंद मेले का कार्यक्रम

अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा में हुआ अंतर शाला विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-अघोर विद्यापीठ के संस्थापक परम श्रद्धेय बाबाजी श्री कापालिक धर्म रक्षित राम जी के आशीर्वाद से एवं अध्यक्ष श्री गोपाल राम जी, प्राचार्या श्रीमती अंजली दीक्षित के कुशल निर्देशन में विद्यार्थियों के छिपी प्रतिभा को निखारने एवं संवर्धन हेतु विद्यालय अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा अकलतरा में 16 नवंबर को एक दिवसीय अंतरशाला विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर पुलिस अधीक्षक श्री विजय पांडे का आगमन हुआ। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम श्री सुमित बघेल, डॉ तरुणधर दीवान (परीक्षा नियंत्रक अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर), श्री आलोक अग्रवाल अघोर विद्यापीठ शाला समिति सदस्य एवं अध्यक्ष ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर), अघोर पीठ विद्यालय समिति के सम्मानित सदस्य श्री ओम प्रकाश सोनी, श्री भारतेंदु सिंह, रघुवीर सिंह एवं श्वेता सिंह, ईश्वर साहू (जनपद सदस्य पकरिया लटिया) मीडिया सदस्यों में दैनिक भास्कर से सौरभ जैन, मानस वार्ता से सीता टंडन, पत्रिका से अविनाश सिंह, डीडी न्यूज से रूपेश कंवर, डॉ दयामणि साहू, जितेंद्र सिंह सरपंच (पोड़ी दल्हा) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस विज्ञान प्रदर्शनी में अघोर विद्यापीठ के साथ-साथ आरके स्कूल अकलतरा, रेडियंट पब्लिक स्कूल बरगवां,आत्मानंद स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल, किनाराम स्कूल जांजगीर,ने भाग लिया और अपने उत्तम विज्ञान प्रदर्शनी पर पुरस्कार के भागीदारी बने जिनमें प्रथम पुरस्कार अघोर विद्यापीठ के छात्र मयूरेश पाटले एवं जेवियर के अंतरिक्ष, उत्कर्ष पटेल के ने गणित विषय पर एंगल निर्माण पर प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार लक्ष्य भारती एवं समूह ने रोबोट निर्माण पर प्राप्त किया। तीसरा पुरस्कार अघोर विद्यापीठ से ही प्राची एवं समूह मिनी हाइड्रो इलेक्ट्रॉनिक पर तथा अपूर्व राजे ने ड्रिप सिस्टम पर प्राप्त किया। चौथा पुरस्कार अघोर विद्यापीठ की ही छात्रा गरिमा साहू ने होलोग्राम निर्माण पर प्राप्त किया। पांचवा पुरस्कार अघोर विद्यापीठ के छात्र मयूरेश ने चैट बोर्ड निर्माण पर प्राप्त किया। छठवां पुरस्कार अघोर विद्यापीठ से ही उन्नति एवं समूह ने प्लाज्मा कैनन पर एवं अंशिका एवं समूह ने स्मार्ट सिटी पर तथा रेडियंट पब्लिक स्कूल से वंदिता एवं समूह ने चंद्रयान पर तथा उत्कर्ष जेवियर से स्पेस क्लीनर पर प्राप्त किया,सातवां पुरस्कार घोर विद्यापीठ से ही वसुंधरा एवं समूह ने डीएनए निर्माण पर प्राप्त किया। आठवां पुरस्कार जेवियर की छात्रा रिमझिम ने एसिड रेन पर अघोर विद्यापीठ से उपकार टाइप्स ऑफ एंगल पर अनुराग एवं समूह ने रेडिएंट पब्लिक स्कूल से बायोगैस पर, किरण आरके स्कूल से पाइथागोरस पर एवं तमन्ना आरके स्कूल से ऑटोमेटिक वॉटर डिस्पेंसर पर प्राप्त किया। नौवां पुरस्कार निहित एवं समूह जेवियर से कार्बन एडाप्टर पर प्राप्त किया एवं दसवां पुरस्कार अघोर विद्यापीठ की छात्रा किडनी निर्माण पर तथा निखिल ने ह्यूमन एक्सेरेटरी पर प्राप्त किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों के द्वारा बच्चों से उनके विज्ञान प्रदर्शनी पर आधारित विभिन्न प्रकार के पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देखकर उन्हें संतुष्ट किया एवं अपने बेहतर कौशल का परिचय भी दिया। इस कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक बनाने के साथ-साथ यादगार बनाने हेतु आनंद मेले का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यालय के चारों सदन एबीआर हाउस, डीटी हाउस, के आर एवं मां हाउस के बच्चों ने अपने-अपने हाउस प्रभारी के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के व्यंजन एवं खेल के आयोजन से कार्यक्रम में आए अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को मोहित किया।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या श्रीमती अंजली दीक्षित के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ,अभिभावकों, विद्यार्थियों को उनके आगमन, सहयोग एवं भागीदारी हेतु धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में शालेय परिवार के समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button