हसौद पहुंचे वित्त मंत्री ने कहा भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर,सनातन धर्म की रक्षा के लिए शांतिकुंज हरिद्वार समर्पित होकर कर रहा कार्य, मोदी सरकार के मंत्री तोखन साहू भी रहे मौजूद

हसौद पहुंचे वित्त मंत्री ने कहा भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर,सनातन धर्म की रक्षा के लिए शांतिकुंज हरिद्वार समर्पित होकर कर रहा कार्य, मोदी सरकार के मंत्री तोखन साहू भी रहे मौजूद kshititech
यज्ञ शाला का भूमि पूजन करते अतिथि गण
हसौद पहुंचे वित्त मंत्री ने कहा भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर,सनातन धर्म की रक्षा के लिए शांतिकुंज हरिद्वार समर्पित होकर कर रहा कार्य, मोदी सरकार के मंत्री तोखन साहू भी रहे मौजूद kshititech
गायत्री परिवार के कार्यक्रम में वित्त मंत्री, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद जी
हसौद पहुंचे वित्त मंत्री ने कहा भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर,सनातन धर्म की रक्षा के लिए शांतिकुंज हरिद्वार समर्पित होकर कर रहा कार्य, मोदी सरकार के मंत्री तोखन साहू भी रहे मौजूद kshititech
कार्यक्रम को संबोधित करते वित्त मंत्री ओपी चौधरी

हसौद पहुंचे वित्त मंत्री ने कहा भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर,सनातन धर्म की रक्षा के लिए शांतिकुंज हरिद्वार समर्पित होकर कर रहा कार्य, मोदी सरकार के मंत्री तोखन साहू भी रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया कोयल की खबर

सक्ति- 16 नवंबर को शक्ति जिले के हसौद में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया, इस अवसर पर जहां छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्री तोखन साहू, जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सहित भाजपा के दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि एवम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे,तो वहीं इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आज हसौद की पुण्यभूमि में 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। ऐसे आयोजन, विचारों और संस्कारों की अभिवृद्धि राष्ट्र निर्माण के लिये अत्यंत आवश्यक हैं। भारत आज तीव्र गति से आर्थिक प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं और अब तीसरे स्थान की ओर तेजी बढ़ रहे हैं। इस विकास यात्रा में भारत की सनातन परंपराओं की दृढ़ स्थापना और मूल्यों का संरक्षण हमें विश्व में बेहतर योगदान देने में समर्थ बनाएगा। जब मूल्य और विकास साथ चलेंगे तभी असली समाज और राष्ट्र निर्माण संभव होगा। पिछले कई दशकों से गायत्री परिवार इस दिशा में बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आज हसौद (तहसील कार्यालय के पीछे) में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी के साथ 251 कुण्डी महायज्ञ हेतु यज्ञशाला के भूमिपूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समाज निर्माण, राष्ट्रीय चेतना और अपने मूल्यों-संस्कारों के संरक्षण हेतु ऐसे आयोजनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शांतिकुंज परिवार को सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।इस अवसर पर माननीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

हसौद पहुंचे वित्त मंत्री ने कहा भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर,सनातन धर्म की रक्षा के लिए शांतिकुंज हरिद्वार समर्पित होकर कर रहा कार्य, मोदी सरकार के मंत्री तोखन साहू भी रहे मौजूद kshititech
गायत्री परिवार ने किया अतिथियों का स्वागत

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading