कलेक्टर मैदान में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में शक्ति के लिटिल फ्लावर स्कूल के बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति, अतिथियों के हाथों सम्मान भी मिला विद्यालय के बच्चों को




कलेक्टर मैदान में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में शक्ति के लिटिल फ्लावर स्कूल के बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-राज्य बनने के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 2 नवंबर 2025 को आयोजित राज्योत्सव की रजत जयंती समारोह कलेक्टर परिसर जेठा में आयोजित किया गया था जिसमें लिटिल फ्लावर स्कूल के बच्चों के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े , कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदानी बाघ द्विवेदी ,नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल तथा अतिथियों के समक्ष प्रस्तुति दी गई। रजत महोत्सव में लिटिल फ्लावर के विद्यार्थियों द्वारा कांतारा थीम पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। यह नृत्य प्रकृति के रक्षा पर आधारित था,इस नृत्य ने सभी अतिथियों के साथ-साथ दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी ने इस नृत्य की प्रशंसा की।शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर विद्यार्थियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं में भी हर्ष का व्याप्त था, लिटिल फ्लावर स्कूल के संचालक टी पी उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस शेख ने सभी विद्यार्थियों को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बच्चों की शानदार प्रस्तुति में प्राचार्य श्रीमती संध्या सोनी , रश्मि यादव भूमिका सोनी, निक्की राठौर, आशिका अग्रवाल , पलक अग्रवाल, शिवरात्रि साहू एवं ज़ीनत खान का विशेष योगदान रहा।


