शक्ति शहर में प्रत्येक सोमवार को बंद को लेकर व्यापारी तैयार, पहली बार शक्ति शहर में व्यापारियों ने दिखाई एकजुटता, गांव-गांव में भी बंद को लेकर हो रहा प्रचार प्रसार

शक्ति शहर में प्रत्येक सोमवार को बंद को लेकर व्यापारी तैयार, पहली बार शक्ति शहर में व्यापारियों ने दिखाई एकजुटता, गांव-गांव में भी बंद को लेकर हो रहा प्रचार प्रसार kshititech
शक्ति में प्रत्येक सोमवार को होने वाले बंद को लेकर दुकानों में लगाए जा रहे स्टीकर

शक्ति शहर में प्रत्येक सोमवार को बंद को लेकर व्यापारी तैयार, पहली बार शक्ति शहर में व्यापारियों ने दिखाई एकजुटता, गांव-गांव में भी बंद को लेकर हो रहा प्रचार प्रसार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति को जिला मुख्यालय का दर्जा मिलने के बाद शहर के छोटे बड़े व्यापारियों ने एकजुट होकर प्रत्येक सोमवार को बंद करने का निर्णय लिया है, तथा बंद को लेकर जहां व्यापक रूप से इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, तथा सोमवार को गांव एवं शहर के किसी भी प्रकार के सामान खरीदने वाले ग्राहक दुकान बंद होने के कारण बैरंग वापस ना लौट सकें,इस हेतु उन्हें जानकारी दी जा रही है, तथा शहर में आने वाले 3 नवंबर से प्रत्येक सोमवार को दुकान बंद रहेंगी जिसे लेकर शहर के सभी वार्डो, गली- मोहल्लों एवं शक्ति शहर के 15 किलोमीटर की चारों दिशाओं में ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक रूप से मुनादी करवाई गई है, वहीं प्रत्येक दुकानों में इस बाबत स्टीकर भी लगाया गया है ताकि ग्राहकों को सोमवार बंद की जानकारी हो सके वही इस संबंध में व्यापारियों का कहना है कि बंद का निर्णय हमने अपनी आपसी सहमति से लिया है, तथा इसके लिए शक्ति शहर में भी विगत एक लंबे अरसे से प्रयास किये जा रहे थे किंतु पहली बार शहर के विभिन्न व्यापारी संगठनों ने जहां एकमत होकर सप्ताह में एक दिन का चयन किया है निश्चित रूप से यह व्यापारियों की बड़ी एकजुटता का परिचय है

सोशल मीडिया के माध्यम से भी बंद का हो रहा व्यापक प्रचार

प्रत्येक सोमवार को बंद होने वाले शक्ति शहर को लेकर छोटे-बड़े सभी व्यापारी सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से भी इसका प्रचार प्रचार कर रहे हैं, तथा व्यापारी अपने व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम,स्टेटस, डीपी में भी बंद के संबंध में ग्राहकों को जानकारी दे रहे हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading