नगर पंचायत नवागढ़ की अनुकरणीय पहल-मोबाइल मेडिकल यूनिट से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 75 मरीजों की हुई जांच, रजत जयंती स्वच्छता पखवाड़े के तहत हुआ कार्यक्रम आयोजित

नगर पंचायत नवागढ़ की अनुकरणीय पहल-मोबाइल मेडिकल यूनिट से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 75 मरीजों की हुई जांच, रजत जयंती स्वच्छता पखवाड़े के तहत हुआ कार्यक्रम आयोजित kshititech
नगर पंचायत नवागढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-रजत जयंती वर्ष एवं स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत राछाभाटा नवागढ़ में गुरुवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।सीएमओ विष्णु यादव ने बताया कि शिविर में स्वच्छता दीदी, सफाई कर्मचारियों एवं क्षेत्र के नागरिकों सहित कुल 75 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 40 महिलाएं, 31 पुरुष और 4 बच्चे शामिल थे। 11 मरीजों का रक्त परीक्षण किया गया तथा 73 मरीजों को तत्काल दवा वितरण कर लाभान्वित किया गया।शिविर में बीपी, शुगर एवं महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य जांच भी की गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिविर स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना एवं स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना देवांगन, उपाध्यक्ष निरंजन कोसले, सीएमओ विष्णु यादव, एपीएम अमित गौरहा, डॉ. अमन मोदी, मोबाइल मेडिकल यूनिट का स्टाफ, विभिन्न वार्डों के पार्षद, स्वच्छता दीदी एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading