*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

20 सितंबर को शक्ति जिले में आएंगे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, हरदी चंद्रपुर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में होंगे शामिल, स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव की स्मृति में श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत किया है आयोजन

20 सितंबर को शक्ति जिले में आएंगे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, हरदी चंद्रपुर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में होंगे शामिल, स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव की स्मृति में श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत किया है आयोजन kshititech
छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
20 सितंबर को शक्ति जिले में आएंगे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, हरदी चंद्रपुर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में होंगे शामिल, स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव की स्मृति में श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत किया है आयोजन kshititech
20 सितंबर को हरदी चंद्रपुर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर संबंधी जानकारी

20 सितंबर को शक्ति जिले में आएंगे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, हरदी चंद्रपुर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में होंगे शामिल, स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव की स्मृति में श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत किया है आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल 20 सितंबर 2025 को दोपहर 1:00 बजे शक्ति जिले के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरदी पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर वहां से ग्राम देवरघटा विकासखंड-जैजैपुर पहुंचेंगे एवं वहां कार्यक्रम में शामिल होकर सीधे रतनपुर जिला बिलासपुर के लिए निकलेंगे

20 सितंबर को हरदी चंद्रपुर में होगा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर

सक्ति- चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 20 सितंबर 2025 दिन- शनिवार को ग्राम हरदी चंद्रपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, महा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, दवा वितरण, नेत्र परीक्षण एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर का भव्य आयोजन सुबह 11 बजे ग्राम हरदी में हिन्दु कुल तिलक युवा हृदय सम्राट स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पर श्रीमती संयोगिता सिंह जुदेव के द्वारा किया गया है,इस शिविर में
रक्तदान महादान के अंतर्गत 200 यूनिट रक्त का लक्ष्य रखा गया है एवं इस विशेष शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं मुफ्त दवा वितरण,नेत्र परीक्षण एवं निःशुल्क चश्मा वितरण भी किया जाएगा तथा इस शिविर में चिकित्सा परामर्श हेतु 1- डॉ दिनेश पटेल, हड्डी रोग विशेषज्ञ,2- डॉ विनोद नायक, शिशु रोग विशेषज्ञ,3- डॉ बृजमोहन जागृति, बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ,4- डॉ नरेश पटेल, मेडिसिन,5- डॉ शिव नायक, नेत्र रोग विशेषज्ञ,6- डॉ उपमा पटेल, स्त्री रोग विशेषज्ञ,7- डॉ राकेश पटेल, त्वचा एवं चर्म रोग विशेषज्ञ,8- डॉ राजेंद्र पटेल, स्त्री रोग विशेषज्ञ,9- डॉ धनेश्वरी जागृति, मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ,10- डॉ रीना नायक, एमडी पैथोलॉजी,11- डॉ रूपेश पटेल, हड्डी व जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ,12- डॉ अनूप अग्रवाल, नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन13- डॉ प्रियंका पटेल, दंत रोग विशेषज्ञ,14- डॉ बी लता साहू, दांत, त्वचा बाल व लेचर विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे चिकित्सा शिविर से संबंधित जानकारी हेतु नागरीक गण संपर्क सूत्र-9300142595 तिलक माली,9399200432 राजेश सिदार,8815632163 भुवन पटेल,9131060203 कृपालु वैष्णव से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, उपरोक्त चिकित्सा शिविर का आयोजन श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव मिडिया पैनलिस्ट एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़ चन्द्रपुर (सक्ती) के मार्गदर्शन में किया गया है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button